maharastra

जानिए, सर्वोच्च न्यायालय का मध्यस्थता में उठाई गई प्रारंभिक आपत्ति को लेकर अहम फैसला

सर्वोच्च न्यायालय का मध्यस्थता में उठाई गई प्रारंभिक आपत्ति को लेकर अहम फैसला दिया है। साधारण भाषा में इसे देहरादून के उभरते हुए अधिवक्ता कार्तिक पांडेय से समझते हैं।

दरअसल, माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने हाल के निर्णय अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर रियल एस्टेट फंड बनाम नीलकंठ रियल्टी (2025 INSC 1028) में डिमरर सिद्धांत की व्याख्या की है। न्यायालय ने इसे सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 के आदेश VII नियम 11(घ) के समान माना और स्पष्ट किया कि इसका प्रयोग केवल शुद्ध विधिक प्रश्नों तक सीमित है। इस निर्णय में कहा गया है कि सीमा-अवधि की आपत्ति प्रारंभिक चरण में खारिज होने पर भी, प्रतिवादी बाद में मुकदमे के दौरान साक्ष्य के आधार पर इस मुद्दे को पुनः उठा सकता है। साथ ही, इसने मध्यस्थता में पक्षकारों की स्वायत्तता की सीमाओं को भी रेखांकित किया है, यह सुनिश्चित करते हुए कि स्थापित कानूनी सिद्धांतों की अनदेखी न हो।

डिमरर शब्द, जो कभी अंग्रेज़ी कॉमन-लॉ की दलील प्रणाली का मूल तत्व था, एक ऐसी विधिक आपत्ति को व्यक्त करता है जिसमें प्रतिवादी यह दावा करता है कि वादी द्वारा प्रस्तुत सभी तथ्य सत्य माने जाने पर भी, वे वैध कार्यवाही का कारण (वाद-हेतुक) स्थापित नहीं करते हैं। हालाँकि, सिविल प्रक्रिया संहिता , 1908 के लागू होने के साथ डिमरर को औपचारिक रूप से समाप्त कर दिया गया परंतु इसका बुनियादी सिद्धांत भारतीय न्यायिक प्रक्रिया को आज भी प्रभावित करता है।
भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने अपने हाल के निर्णय अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर रियल एस्टेट फंड बनाम नीलकंठ रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड (2025 INSC 1028) में मध्यस्थता तथा प्रक्रिया-विधि के महत्त्वपूर्ण सिद्धांतों जैसे डिमरर के क्षेत्र-सीमा और पक्ष-स्वायत्तता की सीमाओं को स्पष्ट किया है।
किसी प्रारंभिक आपत्ति का निर्णय दो तरीकों से किया जा सकता है:
(क) डिमरर के आधार पर, या
(ख) पक्षकारों द्वारा केवल उस प्रारंभिक मुद्दे से संबंधित साक्ष्य प्रस्तुत करने के बाद।
सर्वोच्च न्यायालय ने डिमरर को मूलभाव से सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 के आदेश VII नियम 11(घ) के समतुल्य माना, परंतु यह स्पष्ट किया कि इसका प्रयोग केवल शुद्ध विधिक प्रश्नों तक सीमित है इसे विवादित तथ्यात्मक मुद्दों पर लागू नहीं किया जा सकता, और मध्यस्थता की कार्यवाही में डिमरर पर निष्कर्ष पुनर्विचार के लिए खुले रहते हैं।

जब यह आपत्ति उठाई जाती है कि वादपत्र सीमा-अवधि समाप्त होने के बाद दायर किया गया है, और इस आपत्ति का निर्णय डिमरर के आधार पर (जो कि CPC के आदेश VII नियम 11(घ) के समान है) किया जाता है, तब उस चरण पर प्रतिवादी पर कोई साक्ष्य प्रस्तुत करने का दायित्व नहीं होता।
यह उन अधिवक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण है जो न्यायालय की दीवानी अधिकारिता में वकालत करते हैं कि यदि न्यायालय वादपत्र को अस्वीकार करने से इंकार करता है, तो प्रतिवादी पर सीमा-अवधि के वाद-बिंदु को बाद में मुकदमे के दौरान पुनः उठाने पर विबंधन के सिद्धांत का कोई प्रभाव लागू नहीं होता।
न्यायालय ने रमेश बी. देसाई एवं अन्य बनाम बिपिन वदीलाल मेहता एवं अन्य (2006) 5 SCC 638 के निर्णय का उल्लेख करते हुए कहा है कि परिसीमा से संबंधित प्रश्न अक्सर विधि एवं तथ्य दोनों का मिश्रित प्रश्न होता है, जिसे प्रभावी ढंग से निर्णयित करने के लिए साक्ष्य की आवश्यकता होती है। मुकदमे के दौरान जब परिसीमा का वाद-बिंदु साक्ष्य के आधार पर तय किया जाएगा तब प्रतिवादी को न्यायालय के समक्ष साक्ष्य प्रस्तुत करने का अधिकार प्राप्त रहेगा।
कहने का तात्पर्य यह है कि भले ही आदेश VII नियम 11(घ) के अंतर्गत दायर आवेदन को अस्वीकार कर दिया गया हो किंतु सीमा-अवधि/परिसीमा का वाद-बिंदु बाद में उठाया जा सकता है, बशर्ते कि वह अस्वीकृति प्रारंभिक चरण पर हुई हो अर्थात् बिना पूर्ण परीक्षण अथवा साक्ष्य के।
साथ ही साथ, न्यायालय ने यह धारणा व्यक्त की कि मध्यस्थता और सुलह अधिनियम, 1996 के अंतर्गत पक्षकारों की स्वायत्तता मध्यस्थता का आधारभूत स्तंभ और केंद्रीय सिद्धांत है। किंतु यह असीमित या अनियंत्रित नहीं है। न्यायालय ने कहा कि पक्षकारों द्वारा सहमत कोई भी कार्यविधि ऐसी नहीं हो सकती और नहीं होनी चाहिए जिसका परिणाम यह हो कि स्थापित कानूनी सिद्धांतों की अज्ञानता में मामले का निपटान कर दिया जाए।

More from महाराष्ट्र

आस्था: कुमाऊं मंडल के टनकपुर से तख्त श्री नांदेड़ साहिब तक नई रेल सेवा शुरू

देवभूमि उत्तराखंड और सिख समुदाय की भावनाओं का सम्मान करते हुए केंद्र सरकार ने एक ऐतिहासिक एवं अत्यंत महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। टनकपुर (उत्तराखंड) से तख्त श्री नांदेड़ साहिब (महाराष्ट्र) तक नई रेल सेवा की शुरुआत को स्वीकृति प्रदान की … read more

नेशनल गेम्स के शुभारंभ को पहुंचे मोदी, यूसीसी शीतकालीन यात्रा अभियान की सराहना की

मंगलवार को यह बड़ा मंच राष्ट्रीय खेलों का था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेल विकास से जुड़ी कई अहम बातें कीं। मगर तीन ऐसे विषय भी उठाए, जिनमें उत्तराखंड के विशेष प्रयास हैं। प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के इन प्रयासों … read more

उपलब्धिः स्वतंत्र भारत के इतिहास में उत्तराखण्ड बना यूसीसी लागू करने वाला प्रथम देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू होने की अधिकारिक घोषणा करते हुए कहा है कि आज का दिन सिर्फ उत्तराखंड के लिए ही नहीं बल्कि पूरे भारत वर्ष के लिए ऐतिहासिक है। आज से उत्तराखंड … read more

राज्य सरकार ने शुरू की अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन की तैयारियां

सीएस राधा रतूड़ी ने 12 जनवरी 2025 को देहरादून में प्रस्तावित अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन के आयोजन के दौरान विभिन्न सत्रों की जिम्मेदारी सम्बन्धित सचिवों को देते हुए एक सप्ताह में कार्ययोजना तय करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव … read more

महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल होकर सीएम ने दी बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुंबई में महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा … read more

परिवारवाद और भ्रष्टाचार में सबसे आगे महाअघाड़ी गैंगः धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के तहत मिरा भायंदर ठाणे विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी नरेंद्रलाल चंद मेहता के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया साथ ही उन्होंने वर्तक नगर ठाणे (ईस्ट) में आयोजित जनसभा … read more

मुख्यमंत्री धामी मुंबई में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति पुरस्कार से सम्मानित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दादर, वेस्ट मुंबई में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस एवं उत्तराखण्ड में सर्वप्रथम यू.सी.सी. लागू किए जाने के उपलक्ष्य में आयोजित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। … अधिक पढ़े …

यह चुनाव तुष्टिकरण बनाम संतुस्टिकरण की मानसिकता के बीचः धामी

महाराष्ट्र के पालघर से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डॉ हेमंत विष्णु सवरा जी के समर्थन में आयोजित जनसभा में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग करते हुए कहा कि उत्तराखंड के जो लोग यहां रह रहे … read more

दिव्यांगजन शिविर में पहले दिन 78 लोगों ने उठाया लाभ

उद्धार, नागपुर, महाराष्ट्र की एक सामाजिक संस्था, उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति व उत्तरांचल प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में प्रेस क्लब में दो दिवसीय निःशुल्क दिव्यांगजन हेतु कृत्रिम अंग फिटमेंट एवं वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान … अधिक पढ़े …