आर्थिक तंगी से परेशान महिला गंगा में कूदी

बच्चों में मची चीख पुकार,
कर्ज में दिए पैसे नहीं मिलने पर परेशान थी महिला
ऋषिकेश।
आर्थिक तंगी से परेशान महिला ने गंगा में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। बैराज पर मौजूद लोगों ने महिला को बचा लिया और 108 एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। महिला ने पुलिस को बताया कि उन्होंने किसी को कर्ज दे रखा है। पैसा वापस नहीं मिलने से वह परेशान थीं।
पुलिस के अनुसार हरिद्वार रोड निवासी 32 वर्षीय महिला पिछले कई दिनों से परेशान चल रही थी। महिला ने रविवार दोपहर साढ़े 12 बजे बैराज में जाकर गंगा में छलांग लगा दी। महिला को डूबता देख वहां मौजूद कुछ लोग गंगा में कूद पड़े और महिला को बचा लिया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से महिला को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद महिला ने पुलिस को बताया कि उनसे किसी व्यक्ति ने पैसे कर्ज पर रखें हैं। अब वह व्यक्ति पैसे वापस नहीं कर रहा है। पैसे नहीं मिलने से उनका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। बच्चों की स्कूल फीस और घर का किराया देना मुश्किल हो रहा है। इससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। एसएसआई गजेन्द्र बहुगुणा ने कहा महिला की हालत में सुधार है। महिला के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। कर्ज लेने वाले व्यक्ति से पूछताछ की जाएगी, जरूरत पड़ी तो कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

108