व्यापारिक चुनावः 10 अप्रैल को 2019 व्यापारी चुनेंगे अध्यक्ष और महामंत्री

नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के आगामी 10 अप्रैल को चुनाव आयोजित होने हैं। आज चुनाव संचालन समिति की बैठक हुई। इसमें सभी फार्म को जांचा गया। इसमें 2019 फार्म को सही पाते हुए वोटर लिस्ट फाइनल कर दी गई।

मुख्य चुनाव अधिकारी नरेश अग्रवाल ने बताया कि स्वच्छता अभियान के दौरान 2483 फार्म आए थे। इसमें 216 फार्म में त्रुटि पाई गई। जिन्हें निरस्त कर दिया गया। उन्होंने बताया कि कुल मतदाता की संख्या 2019 है।