व्यापारिक चुनावः गंगा में दुग्धाभिषेक कर संजय व्यास और प्रतीक कालिया ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान

नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के चुनाव में अध्यक्ष पद पर संजय व्यास और महामंत्री पर प्रतीक कालिया ने आज से अपना डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। त्रिवेणी घाट पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर उन्होंने इस जनसंपर्क अभियान की शुरूआत की। इसमें व्यापारियों का भरपूर समर्थन मिला। बुजुर्ग व्यापारियों ने दोनों प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद दिया तो युवा व्यापारियों ने माला व पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया।

नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का चुनाव बेहद हाईटेक होता जा रहा। पोस्टर बैनर युद्ध के बाद अब चुनाव में शक्ति प्रदर्शन का दौर भी शुरू हो गया। इन सबके बीच निगम चुनाव की तर्ज पर व्यापार मंडल के चुनाव के सियासी घमासान में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संजय व्यास व महामंत्री पद के प्रत्याशी प्रतीक कालिया ने सर्मथकों की भीड़ जुटाकर चुनावी माहौल को पूरी तरह से गर्मा दिया है। दिलचस्प बात यह रही की शक्ति प्रदर्शन के जरिए चुनावी रणक्षेत्र में हुंकार भर रहे दोनों प्रत्याशियों के समर्थन मे नगर निगम में कई सारे पार्षद और भाजपा नेता भी जुटे।

ऐसे में चुनाव पर राजनीतिक रंग पूरी तरह से चड़ना अब तय हो गया है। जनसंपर्क करने वालों ने दोनों प्रत्याशियों के चुनाव के संयोजक जगमोहन सकलानी, पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र मोघा, पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सजवाण, दिनेश कोठारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, पार्षद शिव कुमार गोतम, हरीश तिवाड़ी, प्रदीप कोहली, ऋषिकांत गुप्ता, विकास तेवतिया, राजू नरसिम्हा, राजेश दिवाकर, गोविंद अग्रवाल,

नितिन गुप्ता, ललित मनचंदा, जितेंद्र अग्रवाल, निशांत मलिक, श्रवण जैन, धीरज मखीजा, मनोज कालड़ा, गोपाल सती, दीपक धमीजा, पंकज चंदनानी, कमल जैन, दीप सुनेजा, गिरीश छाबड़ा, कमल ढंग, प्रदीप दुबे, रमेश अरोड़ा, पंकज चावला आदि शामिल रहे।