व्यापारिक चुनावः मुख्य चुनाव अधिकारी ने जारी की पहली मतदाता सूची, नगरभर के 1300 व्यापारियों के नाम

नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के 10 अप्रैल को होने वाले चुनावों को लेकर मुख्य चुनाव अधिकारी ने मतदान में भाग लेने वाले मतदाताओं की पहली सूची जारी की है। पहली सूची में 1300 मतदाताओं के नाम है। साथ ही चुनाव संबंधी नियमावली एवं आचार संहिता की जानकारी व्यापार मंडल के सभी प्रमुख पदाधिकारियों को दी गई।

आज मुख्य चुनाव अधिकारी नरेश अग्रवाल, सहायक चुनाव अधिकारी दीपक तायल व सुनील अग्रवाल ने जानकारी दी। बताया कि पिछले दिनों बने महासंघ के दौरान नियुक्त किए गए दो चुनाव अधिकारियों पद रिक्त होने के बाद नगर व्यापार प्रतिनिधि मंडल के चुनाव कराने के लिए सुरेश सूरी तथा सुदामा सिंघल को सहायक चुुुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। बताया कि उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के चुनाव पूर्व में घोषित चुनावी कैलेंडर के अनुसार 10 अप्रैल को संपन्न कराए जाएंगे। जिसकी सभी तैयारियां जोर शोर से की जा रही है।

उनका यह भी कहना था कि अभी तक उनके पास लगभग 2300 सौ मतदाताओ के फार्म उपलब्ध हुए हैं। जिनकी जांच की जा रही है। जिसमें से 13 सौ फार्म फाइनल कर दिए गए हैं। जिनकी जानकारी चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों को भी अवलोकन के लिए दिखा दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस मतदाता को मतदाता सूची में अपना नाम देखना है या किसी नाम पर आपत्ति करनी है तो वह मुख्य चुनाव कार्यालय प्रातः 11 से शाम छह बजे तक कर सकता है।