व्यापारिक चुनावः अध्यक्ष ललित मोहनऔर महामंत्री बने प्रतीक कालिया

– नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के त्रिवार्षिक चुनाव हुए सम्पन्न, मुख्य चुनाव अधिकारी ने की घोषणा

भारतेंदु शंकर पांडेय

काफी दिनो से चर्चा का पर्याय बने व्यापारिक चुनाव का आज दिनभर मतदान के बाद परिणाम घोषित हो गया। आनंद उत्सव मंडल पर संपन्न हुआ मतदान कुल 93 प्रतिशत हुआ। कुल मतदाता 2019 थे, जिनमें 1971 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मुख्य चुनाव अधिकारी नरेश अग्रवाल ने बताया कि अध्यक्ष पद पर

ललित मोहन मिश्रा को 1083

को मत मिले। इस कारण वह विजेता घोषित किये गए जबकि

संजय व्यास को 817

मतों से ही संतोष करना पड़ा।

वही महामंत्री पर प्रतीक कालिया 1054

को मत मिले, इसके चलते वह विजयी हुए है। उनके विपरीत

प्रदीप गुप्ता को 852 मतों से संतोष करना पड़ा।

 

वहीं दोनो विजेताओ को परिणाम की सूचना मिलते ही लोगो ने बधाई देनी शुरू कर दी। दोनों विजेता अपने समर्थकों के साथ मौजूद रहे।

  1. आग लगने के कारण कुछ समय मची अफरातफरी
    मतदान के ठीक दस मिनट के बाद शाम पांच बजे के बाद मतदान स्थल पर आग लग गई। इसके चलते वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। हालांकि मत पेटियां सुरक्षित रहीं। उसे किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ। वहीं, आग लगने के व्यवस्थाओं में परिवर्तन करना पड़ा। व्यापार सभा में शाम छह बजे के बाद मतगणना शुरू की गई।