व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने कार्यकारिणी की घोषित

नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ऋषिकेश ने अपनी कार्यकारिणी घोषित की है।

अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने बताया कि राजकुमार तलवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदीप कोहली, दीपक बंसल, अशोक थापा, पंकज चावला, गोपाल सती को उपाध्यक्ष बनाया गया है। आशु अरोड़ा को संयुक्त महामंत्री, महेश किंगर, देवेश जैन, योगेश कालड़ा, मनीष गोगिया, एकांत गोयल को संगठन मंत्री और सुनील गुप्ता को कोशाध्यक्ष बनाया गया है।

मिश्र ने बताया कि राजीव कालिया, अमर गुप्ता, धर्मेश मनचंदा, नितिन बंसल, अजय बधानी को सचिव बनाया गया है। सुनील तिवारी को जन सम्पर्क मंत्री, परीक्षित मेहरा को मीडिया प्रभारी, विनीत जैन को सांस्कृतिक मंत्री बनाया गया है।

जबकि दीन दयाल राजभर, राकेश वर्मा, गिरीश छाबरा, राजीव कालड़ा, धर्मपाल खुराना, नीरज सिंह, अशोक जाटव, रामप्रसाद, राजीव अग्रवाल, राजीव सिंघल को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
मिश्र ने बताया कि मण्डल की महिला प्रकोष्ठ की संयोजक मधु जोशी, सह संयोजक सीमा रानी, सीमा गोयल, पूर्णिमा जैन को बनाया गया है।

वहीं सत्यनारायण अग्रवाल, ओम प्रकाश टुटेजा, सतीश कालरा, ओमप्रकाश पंत को संरक्षक मण्डल में जगह दी गयी है।