पीएम मोदी की बदौलत भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टीः हरजीत सिंह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बदौलत आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। एक समय था जब युवा भाजपा में कम रूचि दिखाते थे, जबकि आज के दौर में भाजपा ऐसी पार्टी है जिसमें सबसे ज्यादा युवा जुड़ रहे है। यह बात भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री हरजीत सिंह ने कही।

आज भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री हरजीत सिंह का ऋषिकेश स्थित एक होटल में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि वह युवाओं को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे। युवा शक्ति ही पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं। कहा कि युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना आइडियल मानती है। यह युवा शक्ति ही आगामी लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना वोट देगी और एक बार पुनः देश की बागडोर पीएम मोदी के हाथों में सौंपेगी। मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाने को कहा। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज पंत, युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री मनोज जखमोला, भाजपा नेता कपिल गुप्ता, व्यापारी व भाजपा नेता पवन शर्मा, परीक्षित मेहरा, सभासद विपिन चैहान, अभिनव, आलोक, विक्की शर्मा आदि मौजूद रहे।

इससे पूर्व शीशमझाड़ी स्थित रामानंद आश्रम में प्रदेश महामंत्री हरजीत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा नीरज पंत मशहूर कथावाचक रघुजी गौरांग महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचे। महाराज ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया। मौके पर भाजपा नेता कपिल गुप्ता, भाजपा नेता आशीष कुकरेती, पवन शर्मा, भगवती काला, प्रशांत कुमार, अजय उनियाल, अमन कुकरेती, अक्षत खैरवाल, रोहित गोंदियाल, विपिन कुकरेती आदि मौजूद रहे।