बेटी ने संभाली निशंक के प्रचार अभियान की कमान

रविंद्र बेलवाल। हरिद्वार से प्रत्याशी डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के लिए डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में प्रचार की कमान उनकी बेटी आरुषि मिशन ने संभाल ली है। पेशे से कत्थक नृत्यांगना आरुषि पोखरियाल निशंक ने डोईवाला विस क्षेत्र में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए जौली ग्रांट, अठूरवाला, भानीयानिया, कान्हरवाला, रानीपोखरी, माजरी ग्रांट में कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। इस अवसर पर क्षेत्र की महिलाओं के साथ हाथों पर मेहंदी से कमल का फूल बनाया गया। इस दौरान महिला मोर्चा की स्कूटी रैली के लिए को कुसुम सिद्धू, ममता नयाल और पूनम चौधरी को जिम्मेदारी दी गई है। इस मौके पर आरूषी पोखरियाल ने कहा कि डॉ निशंक ने हरिद्वार लोकसभा में कई विकासशील कार्यों को आगे बढ़ाया है।मुख्यमंत्री रहते हुए भी उन्होंने हरिद्वार के सर्वांगीण विकास के लिए कई कार्य किए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की, कि डॉ निशंक को एक बार फिर से सांसद बना कर भाजपा की सरकार बनाने में सहयोग प्रदान करें।