तीर्थनगरी के अंकुश मौर्य को प्रदेश सचिव की मिली कमान

तीर्थनगरी के अंकुश मौर्य को राजीव गांधी ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी में प्रदेश सचिव की कमान मिली है। इस मौके पर अंकुश मौर्य ने उच्चाधिकारियों का धन्यवाद अदा किया। उन्होंने उच्चाधिकारियों को विश्वास दिलाया कि वह अपने पद की गरिमा को बनाए रखेंगे और अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ेंगे। साथ ही कांग्रेस की रीति और नीति को लेकर जनता के बीच जाऊंगा। आगामी विस चुनाव के लिए पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करूंगा।

इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश सकलानी एवं प्रदेश अध्यक्ष सागर का आभार जताया।