सहारनपुर से मिनी ट्रक में पहुंची 700 क्विंटल पॉलिथीन, जब्त

सहारनपुर से मिनी ट्रक में लाई जा रही 700 क्विंटल पॉलिथीन को नगर निगम ने पकड़ कर अपने कब्जे में लिया है। निगम ने चालक पर 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया है।

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे यूपी 11एटी-8282 मिनी ट्रक पुष्कर मंदिर मार्ग पर खड़ा था। तभी निगम के सेनेट्री इंस्पेक्टर सचिन रावत मौके पर पहुंचे और ट्रक की तलाशी ली तो उसमें कट्टों में पॉलिथीन का पाई गई। उन्होंने मौके पर निगम के अन्य कर्मचारियों को बुलाया और चालक को वाहन सहित निगम लेकर पहुंचे। यहां निगम में वाहन से पॉलिथीन के कट्टे उतारे गए। जांच करने पर 700 क्विंटल पॉलिथीन पाई गई। निगम ने सभी पॉघ्लिथीन को अपने कब्जे में लेकर स्टोर रूम में रखवा दिया है। वहीं, चालक प्रिंस कुमार गांधी पुत्र नरेश कुमार निवासी गोपालनगर सहारनुपर से 30 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया।

सेनेट्री इंस्पेक्टर सचिन रावत ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देश पर पॉलिथीन के विरूद्घ अभियान चलाया जा रहा है। चालक प्रिंस से सहारनुपर के ट्रांसपोर्ट नगर से पॉलिथीन रखी थी। जिसे वह हरिद्वार सप्लाई करने जा रहा था। बताया कि उक्त पॉलिथीन को रिसाईकिल किया जाएगा। इसका उपयोग सड़क बनाने के कार्य में होगा।