Daily Archives: March 5, 2023

श्यामपुर में कुमाउनी होली की रही धूम, होल्यारों ने बैठी-खड़ी का किया मंचन

श्यामपुर स्थित होटल नंदा में कुमाऊंनी सभा द्वारा होली मिलन कार्यक्रम आयोजन किया गया। इसमें होली कार्यक्रम में बैठकी और खड़ी होली का आयोजन किया गया है।

इस दौरान होल्यार होली के गीतों और गुलाल में झूमते नजर आए। कुमाऊं में शास्त्रीय रागों पर आधारित बैठकी और कदमताल के साथ खड़ी होली में समूहबद्ध होकर होली गायन हुआ। शास्त्रीय रागों में काफी, जंगला काफी, विहाग, देश, जैजैवंती, परन, बागेश्वरी, श्याम कल्याण, परज, झिंझोटी, जोगिया, भैरवी, खम्माज, पीलू, बहार आदि रागों में होली गायन होता है। खड़ी होली में समूहबद्ध होकर गायन किया गया इसमें दो पक्ष बनाए गये एक पक्ष होली गायन शुरू करता है तो दूसरा पक्ष उन स्वरों को दोहराता है। होली गायन में हारमोनियम, तबला, ढोलक, ढोल, दमाऊं, मजीरा, हुड़का समेत तमाम स्थानीय वाद्य यंत्रों का प्रयोग किया गया।

इस मौके पर नंदन जोशी. गिरीश चंद्र सोठा, चंद्र शेखर पांडे, जगदीश पांडे, महेश पाठक, संजय बोरा, मुकुल दुर्गापाल, तारादत्त चंदोला, बाला दत्त पांडे, भुवन चंद्र फुलारा, भावेश जोशी, ललित चंदोला, कृष्णा तिवारी, इंदु जोशी, बसंती सोता, शोभा उप्रेती, प्रेम सिंह रागी, प्रभा जोशी, गीता रावत, विमला बोरा, हरीश उप्रेती, दिनेश भट्ट, चंद्र बल्लभ कर्नाटक, विजय कर्नाटक, पुष्पा पांडे, बसंती चंदोला, मनोहर पांडे, मारकंडे आदि उपस्थित रहे।

अभिनव पहलः राज्य की आर्थिकी बने सशक्त, सीएम ने किया विभिन्न प्रतिनिधियों के समूहों के साथ संवाद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश की आर्थिकी को सशक्त बनाने के लिये कृषि, बागवानी, उद्योग, व्यापार आदि समूह के प्रतिनिधियों से संवाद कर उनके सुझाव एवं विचारों से अवगत हुए। मुख्यमंत्री ने … अधिक पढ़े …

स्वच्छता के लिए उत्तराखंड की निकिता और कविता हुई राष्ट्रपति से सम्मानित

जल शक्ति मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में आयोजित स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 समारोह में ग्रामीण पेयजल एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली “विमेन चौंपियन“ को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया। जिस में उत्तराखंड राज्य … अधिक पढ़े …

होली के अवसर पर सीएम पहुंचे खटीमा आवास, माता को लगाया गुलाल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने निजी आवास नगला तराई खटीमा पर होली पर्व के अवसर पर अपनी माता जी को गुलाल लगाकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने आवास पर पहुंचे लोगो को भी गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं … अधिक पढ़े …