Daily Archives: February 23, 2023

27 फरवरी को मुख्यमंत्री का ऋषिकेश दौरा, कई सौगात मिलने की उम्मीद

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने आगामी 27 फरवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ऋषिकेष विधानसभा आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बता दें कि क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल के अथक प्रयासों से श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के ऋषिकेश कैंपस पर शैक्षणिक व प्रशासनिक भवन का शिलान्यास किया जा रहा है, इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिरकत करेंगे।
बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा ली गई। मंत्री डा. अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी का ऋषिकेश विधानसभा में प्रथम बार आगमन होना है, इसके चलते उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
डा. अग्रवाल ने बताया कि युवाओं द्वारा मुख्यमंत्री के स्वागत में मोटर साइकिल रैली निकाली जाएगी और जगह-जगह कार्यकर्ता व व्यापारियों द्वारा सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश का पहला ऐसा राज्य उत्तराखंड है जहां मुख्यमंत्री द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू किया गया है। साथ ही प्रदेश में शिक्षा के अतिरिक्त हर क्षेत्र में सराहनीय कार्य किये जा रहे हैं।
डा. अग्रवाल ने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में उनके द्वारा ऋषिकेश में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य किये गए। इसी के परिणामस्वरूप श्रीदेव सुमन विवि का कैंपस यहां स्थापित हुआ है, उन्होंने बताया कि इसके लिए शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का उनके आगमन पर ऋषिकेश विस क्षेत्रवासियों द्वारा आभार व्यक्त किया जाएगा।
डा. अग्रवाल ने कहा कि श्रीदेव सुमन विवि के कैंपस के स्थापित होने का लाभ ऋषिकेश विधानसभा के छात्र-छात्राओं को मिल रहा है। इसी क्रम में यहां शैक्षणिक व प्रशासनिक भवन का शिलान्यास किया जा रहा है, जिसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत द्वारा किया जाएगा।
इस मौके पर डा. अग्रवाल ने मुख्यमंत्री धामी के भव्य स्वागत की तैयारियों को लेकर प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सतीश सिंह, जिला मंत्री दीपक धमीजा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, प्रतीक कालिया, मण्डल अध्यक्ष वीरभद्र सुरेंद्र सिंह, मण्डल अध्यक्ष श्यामपुर दिनेश पयाल, रायवाला शिवानी भट्ट, मण्डल महामंत्री नितिन सक्सेना, तनु तेवतिया, गौरव कैंथोला, दीपक जुगलान, चंद्र मोहन पोखरियाल, आशीष जोशी, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष माधवी गुप्ता, निर्मला उनियाल, सोनी रावत, देवदत्त शर्मा, युवा मोर्चा ऋषिकेश मण्डल अध्यक्ष जगावर सिंह, हरीश तिवारी, रूपेश गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

निरीक्षण में निर्माण कार्यों को लेकर शहरी विकास मंत्री ने लगाई फटकार

शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी के अंतर्गत पेयजल, सीवरेज और ड्रेनेज तथा सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री डॉ अग्रवाल ने निर्माण कार्य पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि … अधिक पढ़े …

प्रो. दाता राम पुरोहित को राष्ट्रपति ने किया संगीत नाटक अकादमी अवार्ड से सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरूवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में देश भर से चयनित प्रख्यात संगीतकारों, नर्तकों, लोक एवं आदिवासी कलाकारों और रंगकर्मियों को उनके विशिष्ट योगदान हेतु वर्ष 2019, 2020, 2021 के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार … अधिक पढ़े …

प्रदेश की 4 नदियों की वन स्वीकृतियां आगामी पांच वर्षों तक नवीनीकृत की गईं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर प्रदेश की 04 नदियों गौला, शारदा, दाबका एवं कोसी की वन स्वीकृतियां आगामी पांच वर्षों तक नवीनीकृत कर दी गईं है। मुख्यमंत्री धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय पर्यावरण, वन … अधिक पढ़े …

धामी सरकार के नकल विरोधी कानून को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राधा स्वामी सत्संग व्यास रुद्रपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों एवं विद्यार्थियों द्वारा आयोजित हस्ताक्षर अभियान में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं सुचिता को सुनिश्चित कराने … अधिक पढ़े …

अब 15 से 20 मिनट में यमुनोत्री धाम पहुंच सकेंगे तीर्थयात्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की उपस्थिति में गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में यमुनोत्री रोपवे प्रोजेक्ट के लिए पर्यटन विभाग, निजी निर्माण कंपनी एस.आर.एम. इंजीनियरिंग एवं एफआईएल इंडस्ट्री प्रा. लि. के बीच अनुबंध किया गया। ले. … अधिक पढ़े …

राज्य में मिड मे मिल में मिलेट्स को शामिल करने की योजना

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में गुरुवार को प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की राज्य स्तरीय क्रियान्वयन समिति की 20वीं बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि स्कूली बच्चों को शिक्षा के साथ पोषण … अधिक पढ़े …