Daily Archives: December 29, 2022

उत्तरांचल प्रेस क्लब चुनावः अध्यक्ष पद पर अजय राणा, महामंत्री पर विकास गुंसाई का कब्जा

उत्तरांचल प्रेस क्लब कार्यकारिणी वर्ष 2023 के चुनाव संपन्न हुआ। इस अवसर पर चुनाव अधिकारी डॉ. देवेन्द्र भसीन व सहायक चुनाव अधिकारी राजीव उनियाल, कुंवर बहादुर अस्थाना ने वर्ष 2023 कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यकारिणी वर्ष 2023 में अध्यक्ष पद पर अजय राणा को 131 मत व भूपेंद्र कंडारी को 123 मत प्राप्त हुए।

महामंत्री पद पर विकास गुसाईं को 192 मत व सुलोचना पयाल को 54 मत प्राप्त हुए। संयुक्त मंत्री (महिला आरक्षित) पद पर मीना नेगी को 193 व प्रभा वर्मा को 41 मत प्राप्त हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रश्मि खत्री, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दरबान सिंह, संयुक्त मंत्री पद पर राजीव थपलियाल, कोषाध्यक्ष पद पर मनीष चंद्र भट्ट, सम्प्रेक्षक पद पर मनोज जयाड़ा को निर्वाचित हुए।

डॉ. देवेन्द्र भसीन ने बताया कि सदस्य कार्यकारिणी के नौ पदों पर निर्वाचन हुआ। सदस्य कार्यकारिणी में दया शंकर पांडे को 200 मत, मंगेश कुमार को 184 मत, प्रवीन बहुगुणा को 178 मत, लक्ष्मी बिष्ट को 166, विनोद पुंडीर को 166, भगवती प्रसाद कुकरेती को 161, बालम सिंह तोपवाल को 157, राम अनुज को 157, मो. फहीम तन्हा को 146 मत प्राप्त हुए।

मंत्री अग्रवाल ने काफिला रोक दिखाई मानवता, सड़क हादसे के घायलों की ली सुध

ऋषिकेश से देहरादून जाते वक्त लच्छीवाला फ्लाईओवर के समीप हुए सड़क हादसे को देख मंत्री डॉ प्रेम चंद अग्रवाल ने मानवीयता का परिचय देते हुए अपना काफिला रोका। इस दौरान घायलों की मदद के लिए मंत्री डॉ अग्रवाल ने कोतवाली … अधिक पढ़े …

भागवत कथा के अंतिम दिन भक्तगण हुए भाव विभोर, हुए झूमने पर मजबूर

श्रीमद्भागवत कथा के नवम दिवस पर कथा व्यास पूज्य वेदांती जी महाराज ने सुदामा चरित्र और परीक्षित मोक्ष की मार्मिक कथा के साथ अनेक भावपूर्ण व्यवहारिक प्रसंगों का भक्तों को श्रवण कराया। जिसमें प्रभु कृष्ण के 16 हजार शादियां के … अधिक पढ़े …

राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 2022 का हुआ शुभारंभ, सीएम ने किया 31 करोड़ की शूटिंग रेंज का लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर, देहरादून में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2022 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने 31 करोड़ की लागत से बने शूटिंग रेंज का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्य … अधिक पढ़े …

मंडुआ को मिली प्रोक्योरमेंट की अनुमति, सीएम ने जताया प्रधानमंत्री मोदी का आभार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत सरकार द्वारा मोटे अनाज (मण्डुआ) के प्रोक्योरमेंट की अनुमति दिये जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भारत सरकार का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मोटे अनाज (मण्डुआ) के … अधिक पढ़े …