Daily Archives: December 25, 2022

चंपावत के दुर्गम गांव में सीएम ने बैठाई चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सुराज दिवस के अवसर पर जनपद चम्पावत के टनकपुर स्थित रामलीला मैदान, ग्राम – उचौलीगोठ में चौपाल कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जन समस्याएं सुनी एवं संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के तत्काल निस्तारण के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में दिवंगत दान सिंह के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 1 लाख का चेक प्रदान किया एवं 2 दिव्यांगजनों को व्हील चेयर प्रदान की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत रत्न स्व. अटल जी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए चौपाल कार्यक्रम में आए सभी लोगों का स्वागत किया। उन्होंने कहा अटल जी ने उत्तराखण्ड राज्य का गठन किया था, लंबे संघर्ष के बाद मिला यह राज्य आज विकास की राह पर लगातार आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देशन में अटल जी के सपनों का उत्तराखंड बनाने हेतु संकल्पबद्ध है। हमारा संकल्प उत्कृष्ट उत्तराखंड बनाने का है और इसके लिए राज्य सरकार प्रदेश के कोने-कोने को विकसित करने का कार्य कर रही है। हमारा मुख्य लक्ष्य है कि उत्तराखंड को भारत का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना। सभी के सहयोग और समर्थन से सर्वश्रेष्ठ उत्तराखंड बनाने का जो महायज्ञ हमने शुरू किया है, वह निश्चित ही सफल होगा। मुख्य सेवक के रूप में उन्होंने अपने प्रत्येक क्षण को जनसेवा, जन कल्याण और सुशासन के लिए समर्पित किया है। राज्य सरकार का लक्ष्य भी अंत्योदय है, हमारा प्रण भी अंत्योदय है और हमारा पथ भी अंत्योदय है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मां पूर्णागिरी यात्रा सुगम सुरक्षित हो इसके लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। पूर्णागिरि में रोपवे बनाए जाने पर भी कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा 2022-23 में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के 723 प्रस्तावित आवासों को जल्दी ही स्वीकृति दी जाएगी। उन्होंने कहा टनकपुर तवाघाट मार्ग तामली मंच से जुड़ जाने के कारण टनकपुर से तामली मंच का सफर महज 1- 2 घंटे का रह जाएगा, जो कि पहले 6 घंटे का हुआ करता था। उन्होंने कहा इससे पूरे तल्लादेश क्षेत्र एवं टनकपुर वासियों को सुविधा होगी। चंपावत जिले को आदर्श जिले के रूप में स्थापित किए जाने पर लगातार कार्य किया जा रहा है साथ ही आने वाले दिनों में यहां सभी अधिकारियों की एक बड़ी बैठक भी की जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार उत्तराखंड के चहुंमुखी विकास के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य कर रही है। आज प्रदेश में इन्फ्रास्क्टचर, पर्यावरण सुरक्षा एवं आधुनिक विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक विकास के लिए भी विशेष अभियानों का संचालन किया जा रहा है। राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा करने, पलायन को रोकने, पर्यटन को बढ़ावा देने और आधारभूत व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए हम नीतिगत योजनाओं का खाका तैयार कर रहे हैं। हमारी विकास योजनाओं के केंद्र में हमारे युवा, हमारे किसान और हमारी नारी शक्ति है। हम जानते हैं की जब तक हमारा युवा,हमारे किसान और हमारी महिलाएं आत्मनिर्भर नहीं होंगी तब तक विकसित उत्तराखंड की राह सुनिश्चित नहीं होगी। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का भी विजन यही है और उन्हीं के मार्गदर्शन में हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। जिस गति से आज हमारे प्रदेश में सड़कों का निर्माण हो रहा है, जिस मजबूती के साथ सीमाओं को सुरक्षित किया जा रहा है और जिस समर्पण के साथ हमारे देवस्थानों को और भी अधिक भव्य बनाया जा रहा है वो अभूतपूर्व है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार का सपना सर्वश्रेष्ठ उत्तराखंड बनाना का है। हम इस लक्ष्य को अपने “विकल्प रहित संकल्प“ के मंत्र के साथ पाने में अवश्य सफल होंगे। जब हम सभी वर्ष 2025 में राज्य का रजत जयंती वर्ष मना रहे होंगे, तब हम सर्वश्रेष्ठ उत्तराखंड के सपने को साकार होता हुआ देखेंगे। आज प्रदेश का प्रत्येक नागरिक और विशेष रूप से चंपावत विधानसभा के लोग सर्वश्रेष्ठ उत्तराखंड बनाने के हमारे संकल्प की पूर्ति के लिए सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य कर रहे है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, पूर्व दर्जा मंत्री शिवराज कठायत, हयात माहरा, मानी चंद, हर्षवर्धन, अध्यक्ष नगर पालिका विपिन कुमार, दीपक पाठक, मुकेश कालखुडिया, मुकेश महराना, गोविंद सामंत, ग्राम प्रधान गणेश महर, प्रदेश महामंत्री हेमा जोशी, नगर पंचायत अध्यक्ष बनबसा रेनू अग्रवाल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

रूद्रप्रयागः स्वास्थ्य सचिव ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, सुविधाओं का लिया जायजा

दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंचे चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने जिला अस्पताल एवं माधवाश्रम चिकित्सालय का निरीक्षण कर आने वाले मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराए जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का … read more

पुस्तकें हमारे दिमाग को पोषण देने का करती हैं कार्यः सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय इण्टर कॉलेज, टनकपुर में आयोजित प्रथम “किताब कौथिग” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों के साथ ही पुस्तकों के स्टालों का भी अवलोकन किया। इस … read more

पूर्व पीएम की जयंती को सुशासन के रूप में मनाते हुए स्वच्छता अभियान चलाया

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए रायवाला, श्यामपुर फाटक, हनुमान मंदिर के समीप हाईवे पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने रायवाला … read more

मन की बात सुन बोले सीएम, पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की शक्ति को संसार ने माना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। मन की बात कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में वर्ष 2022 भारत के लिये विशेष … read more

सुशासन दिवस पर सीएम ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुशासन दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी अधिकारियों … read more

भागवत कथा में श्रीकृष्ण का हुआ जन्म, भक्तों में उत्साह की लहर

ब्रह्मलीन पूज्य महंत अशोक प्रपन्नाचार्य जी महाराज की पुण्य स्मृति मे आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस पर कथा व्यास डा. राम कमल दास वेदांती ने कृष्ण जन्म की कथा सुनाई। श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस के … read more