Daily Archives: December 24, 2022

उप जिलाधिकारियों ने पदोन्नत वेतनमान स्वीकृत करने पर सीएम का जताया आभार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विभिन्न तहसीलों में कार्यरत उप जिलाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने पदोन्नत वेतनमान स्वीकृत करने के लिये मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने सभी को शुभकामनायें देते हुए कहा कि तहसील स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन एवं जन समस्याओं के समाधान में उप जिलाधिकारियों की बड़ी भूमिका रहती है। ग्रामीण क्षेत्रों तक सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के विकास एवं जन समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासनिक अधिकारियों का लक्ष्य होना चाहिए।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी विनोद कुमार, सौरभ असवाल, मुक्ता मिश्रा, सीमा विश्वकर्मा, वैभव गुप्ता आदि उपस्थित थे।

विद्या मंदिर कम कीमत पर दे रहे संस्कारित शिक्षाः डा. निशंक

आवास विकास विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पार्क में आज वार्षिकोत्सव एवम प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक अपर निदेशक एससीईआरटी डॉ. आर डी शर्मा, कैबिनेट मंत्री … read more

श्री भरत मंदिर में आयोजित कथा में भक्तगणों ने भगवान वामन अवतार के प्रसंगों का किया श्रवण

ब्रह्मलीन पूज्य महंत अशोक प्रपन्नाचार्य जी महाराज की पुण्य स्मृति मे आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर भगवान के वामन अवतार की कथा का श्रवण कराया गया। कथा व्यास डा. राम कमल दास वेदांती जी ने … read more

2047 तक भारत आर्थिक क्षेत्र में विश्व में प्रथम स्थान पर होगाः राजनाथ सिंह

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय, जॉलीग्रांट के पंचम दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग किया। उच्च शिक्षा मंत्री डा0 धन सिंह रावत भी उपस्थित थे। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मेधावी … read more

जिन लोगों के विकास की आवश्यकता है, उन्हीं के अनुरूप विकास योजनाएं तैयार की जा रहीः धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्तमान में विकास योजनाएं उनके लिए बन रही है जिन्हें वास्तव में उनकी आवश्यकता है। स्वच्छ भारत, उज्ज्वला, हर घर शौचालय जैसी योजनाएं प्रत्यक्षतः आम जनमानस को प्रभावित करती हैं। आयुष्मान भारत जैसी … read more