Daily Archives: December 23, 2022

कोविड गाइडलाइंस को लेकर न फैलाएं अफवाहः स्वास्थ्य सचिव

स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने कहा सोशल मीडिया में यह प्रचारित किया जा रहा है कि उत्तराखंड में पर्यटकों का आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। जबकि ऐसी कोई गाइडलाइंस जारी नहीं की गई है। राज्य में आने वाले यात्रियों के लिए वर्तमान मे कोविड-19 जांच की कोई बाध्यता नहीं है हालांकि किसी भी प्रकार के लक्षण होने पर नजदीकी स्वास्थ्य सेवा केंद्र में संपर्क किया जाना आवश्यक है। यदि किसी भी व्यक्ति को लक्षण होते हैं तो वह अपनी कोविड-19 जांच करवाएं।
पर्यटकों को किसी प्रकार के घबराने व डरने की जरूरत नहीं है। राज्य में स्थितियां पूरी तरह नियंत्रण में हैं। पर्यटक बिना रोक टोक के राज्य में यात्रा कर सकते हैं।

’भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर मास्क जागरूकता को चलाया जा रहा है अभियान’

स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने कहा भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग व स्थानीय प्रसाशन की टीमें आम जनता को जागरूक करने के लिए अभियान चला रही हैं। हम सभी को मास्क पहनने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। आम जनमानस को मास्क पहनने वह कोविड-19 एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन किए जाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। लोगों को भीड़भाड़ वाली जगहों से बचने तथा सतर्कता बरतने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

’एयरपोर्ट व राज्य की सीमाओं पर अभी नहीं होगी सेम्पलिंग’

स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने कहा प्रदेश के एयरपोर्ट व सीमाओं पर अभी किसी भी प्रकार की सेम्पलिंग के आदेश नहीं दिए गए हैं। सभी पूर्व की भांति चलता रहेगा। यात्री किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें।

’राज्य में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में’

राज्य में बूस्टर डोज को लेकर अभियान शुरू कर दिया गया है।
यदि किसी व्यक्ति को कोविड-19 की प्रिकॉशनरी डोज नहीं लगी है तो वह शीघ्र अति शीघ्र यह डोज प्राप्त करें। राज्य में कोविड को लेकर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। हमारे पास दवाइयों से लेकर सभी संसाधन पूरे हैं। हम भारत सरकार की गाइडलाइंस को देखकर आगे बढ़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री से इण्डियन टेलीकम्युनिकेशन सर्विस के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की भेंट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इंडियन टेलीकम्युनिकेशन सर्विस के 2020 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की। प्रशिक्षु अधिकारियों का दल स्मार्ट सिटी मिशन के कार्यों के अवलोकन हेतु उत्तराखण्ड के भ्रमण पर आया है। मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों को … read more

आवास मंत्री डा. अग्रवाल ने पारदर्शिता के साथ धौलास परियोजना के 240 आवासों की लॉटरी निकाली

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एमडीडीए की धौलास परियोजना के 240 आवासों की लॉटरी पूरी पारदर्शिता के साथ आज निकाली गई। इस मौके पर विभागीय मंत्री व मुख्य अतिथि डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने छोटी कन्याओं के हाथों लॉटरी निकलवाई। शुक्रवार … read more

भगवान विष्णु ने किया दैत्य हिरण्यकश्यप का वध, भागवत कथा का तीसरा दिन

ब्रह्मलीन पूज्य महंत अशोक प्रपन्नाचार्य जी महाराज की पुण्य स्मृति में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमदभागवत कथा के तृतीय दिन भक्त प्रह्लाद की कथा का वर्णन किया गया। कथा व्यास डा रामकमल दास वेदांती जी महाराज ने कहा कि हिरणकश्यप नामक … read more

राज्य में बनेंगे 50 हजार पॉली हाउस, सीएम ने की घोषणा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर घोषणा की कि राज्य में 50 हजार पॉली हाउस बनाये जायेंगे। नाबार्ड के सहयोग से ये पॉली हाउस बनाये जायेंगे। इन सभी पॉली हाउस का निर्माण राज्य में 02 … read more

मुख्यमंत्री ने 13 जिलों के 604 नए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास देहरादून में उत्तराखण्ड स्वास्थ्य रोजगार सृजन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में नियुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सी.एच.ओ) को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। इस अवसर पर … read more

राज्य में सेब और कीवी के उत्पादन को बढ़ावा देकर ब्रांडिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग पर ध्यान देगी सरकार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहकारिता विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि राज्य में सेब एवं कीवी के उत्पादन को मिशन मोड में लिया जाए। इसकी लगातार मॉनिटरिंग भी की जाए। इनके उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही … read more