Daily Archives: October 24, 2022

वित्त मंत्री अग्रवाल ने राहगीरों को दी दीपावली की बधाई

वित्त व संसदीय कार्य मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने दीपावली पर्व पर आवास विकास क्षेत्र में लोगों को बधाई दी। उन्होंने राहगीरों को गले लगाकर बधाई देते हुए मंगलकामना की। साथ ही लोगों से स्थानीय उत्पादों को ही वरियता देने का आवाहन किया।

दीपावली पर्व के मौके पर मंत्री अग्रवाल राहगीरों को बधाई देने पहुंचे। उन्होंने आवास विकास बाजार क्षेत्र में व्यापारियों, स्थानीय लोगों से मुलाकात की और दीपोत्सव की बधाई दी। इस मौके पर मंत्री अग्रवाल की पत्नी शशीप्रभा अग्रवाल, पुत्र पीयूष अग्रवाल भी मौजूद रहे।

बेसहारा बच्चों के साथ मुख्यमंत्री ने मनाई दीपावली, बच्चे उत्साहित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बद्रीपुर, देहरादून में ’अपना घर’ बाल महिला उत्थान समिति के कार्यक्रम में अनाथ एवं बेसहारा बच्चों के साथ दीपावली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं … अधिक पढ़े …