Daily Archives: September 4, 2022

भारी बारिश के बावजूद सीएम ने किया गणेश महोत्सव में प्रतिभाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुद्वारा कालोनी, क्लेमेंटाउन स्थित रघुनाथ मंदिर में आयोजित गणेश महोत्सव में प्रतिभाग किया। भारी बारिश के बीच 12 वें गणेश महोत्सव में सम्मिलित होकर मुख्यमंत्री ने गणेश भगवान की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की।

भगवान श्री गणेश जी के प्रति अपने श्रद्धा भक्ति के भाव को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी तेज मूसलाधार बारिश के बावजूद भी गणेश महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद भी लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत देश उत्सवों का देश है। उत्सव समाज को जीवंत बनाते हैं। भगवान गणेश हम सभी के जीवन में सुख समृद्धि लाएं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गणेश महोत्सव के अवसर में 50 लाख की धनराशि देने की घोषणा की और कहा कि इस धनराशि से हॉल बनाया जाएगा ताकि गणेश महोत्सव आने वाले समय में और धूमधाम से मनाया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारी बारिश में गणेश महोत्सव में इतनी संख्या में लोग आए हैं, ये उनकी श्रद्धा को बताता है। इतना भव्य गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया है।

इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली, मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, अध्यक्ष, राज्य वन विकास निगम श्री कैलाश गहतोड़ी आदि गणमान्य उपस्थित थे।

सीएम की सख्ती के बाद वन दारोगा ऑनलाइन 2021 परीक्षा में हुआ केस दर्ज

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीरो टॉलरेंस आन करप्शन की नीति और नकल माफियाओं के विरुद्ध कठोर कार्यवाही के निर्देश के क्रम में आज एक और बड़ी कार्रवाई हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने ऑनलाइन वन दरोगा भर्ती की जांच … अधिक पढ़े …

बागेश्वर समाचारः सीएम ने की बैजनाथ मेला डुंगरी हैलीपेड विस्तारीकरण की घोषणा

बिलौना बस डिपो में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर विधानसभा में 2198.30 लाख के 19 कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 1463.29 लाख लागत से निर्मित 13 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 735.01 लाख की … अधिक पढ़े …

बागनाथ मंदिर में विभिन्न निर्माण कार्यों का सीएम ने किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर स्थित विश्व प्रसिद्ध बागनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं तरक्की की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने 316.91 लाख रूपये की लागत से बने बागनाथ मन्दिर से नुमाईषखेत को जोड़ने … अधिक पढ़े …

अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन महाकवि सम्मेलन में चमके डा. धीरेंद्र रांगड़

विश्व रिकॉर्ड बनाने जा रही बुलंदी साहित्य सेवा समिति द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन महाकाव्य सम्मेलन में ऋषिकेश के डॉ. धीरेन्द्र रांगड़ ने प्रतिभाग कर शानदार प्रस्तुति दी। दिनांक 21 अगस्त से प्रारंभ हुए अंतरराष्ट्रीय वर्चुअल काव्य महाकुंभ जिसमें विश्व के … read more

सराहनीयः डा. राजे नेगी को मिला चिकित्सा रत्न अवॉर्ड 2022

पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि देश के त्यौहार भारतीय संस्कृति के परिचायक हैं। सांझा संस्कृति की विरासत को कायम रखने के लिए तमाम त्यौहारों को उत्साह के साथ मनाना चाहिए। उक्त विचार उन्होंने गणेशोत्सव में … read more