Daily Archives: July 29, 2022

आम जनता से मिलकर सीएम ने सुनी समस्यायें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सायं मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों तथा विभिन्न संगठनों आदि से जुड़े लोगों से भेंट कर उनकी समस्यायें सुनी।
मुख्यमंत्री ने सभी की समस्याओं से अवगत होते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का समाधान अधिकारियों की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद स्तर पर स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान हो इसके लिये जिलाधिकारियों को प्रतिमाह अपने-अपने जनपदों के दूरस्थ क्षेत्रों में बहुउद्देशीय शिविरों के आयोजन की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये गये हैं साथ ही सभी अधिकारियों को सोमवार को जनता से मिलने का समय निर्धारित कर अनिवार्य रूप से जन समस्याओं के निराकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नन्हीं दुनिया के बच्चों से भी भेंट की तथा उन्हें शुभकामनायें देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में फूड सेफ्टी एण्ड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की राज्य स्तरीय सलाहकार समिति की प्रथम बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 … अधिक पढ़े …

वर्ष 2025 तक ड्रग्स फ्री देवभूमि के लिए मिशन मोड में करें काम-धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्ष 2025 तक ड्रग्स फ्री देवभूमि के लिए मिशन मोड में काम किया जाए। इसके लिये सभी संबंधित विभाग मिलकर काम करें। मुख्यमंत्री सचिवालय में नार्काे कॉर्डिनेशन की बैठक की अध्यक्षता कर रहे … अधिक पढ़े …

सीएम की पैरवी आई काम, चंपावत को मिली आर्मी कैंटीन की सौगात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को जीओसी उत्तराखंड सब एरिया मेजर जनरल संजीव खत्री ने भेंट की। उन्होंने जानकारी दी कि चंपावत में आर्मी कैंटीन का विस्तारीकरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा चंपावत में आर्मी कैंटीन के … अधिक पढ़े …

स्मार्ट सिटी के कार्यो का स्थलीय निरीक्षण कर मंत्री ने दिए कार्यवाही के निर्देश

शहरी विकास, पुनर्वास जनगणना एवं वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आज देहरादून स्मार्ट सिटी के अंतर्गत स्मार्ट रोड परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धीमी कार्य प्रणाली पर नाराजगी जताई और मौके पर मौजूद अधिकारियों को कई निर्देश … अधिक पढ़े …

ढोल दमाऊ की थाप पर कलश यात्रा निकालीं

खदरी खड़कमाफ में 11 दिवसीय शिवपुराण कथा का शुभारंभ कलश यात्रा से हुआ। पहले दिन कथा वाचक शिवस्वरूप नौटियाल ने शिवपुराण के महत्व के बारे में बताया। शुक्रवार को शिवपुराण कथा के शुभारंभ अवसर पर ढोल दमाऊ की थाप पर … अधिक पढ़े …