Daily Archives: July 21, 2022

द्रौपदी मुर्मू ने कम उम्र में पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होने का रिकॉर्ड बनाया

देश के 15वें राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के रिकॉर्ड मत से जीत दर्ज करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इस दौरान मिष्ठान वितरित कर एक दूसरे को बधाई दी गयी।
गुरुवार को श्यामपुर में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू ने सबसे कम उम्र में पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होने का रिकॉर्ड बनाया है। डॉ अग्रवाल ने कहा कि पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होने से न केवल आदिवासी, बल्कि देश में सभी को गर्व की अनुभूति हुई है। इस मौके पर आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरित किया गया।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष गणेश रावत, महामंत्री रवि शर्मा, भूपेंद्र रावत, दीपक जुगरान, पवन पांडेय, सतपाल सैनी, कमला नेगी, लक्ष्मी गुरुंग, शोभा चौहान, बलविंदर, राजवीर सिंह रावत, पद्मा नैथानी, राजेन्द्र थपलियाल, कुसुम जोशी, मनेंद्र रयाल, बबीता कमल कुमार, लक्ष्मी, रविन्द्र रमोला, संजय व्यास, बृज मोहन कंडवाल, गोविंद मेहर सहित भाजपा कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।
वहीं, रेलवे रोड स्थित भाजपा कार्यालय में ऋषिकेश मंडल की ओर से आतिशबाजी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मिठाई भी वितरित की गई।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, महामंत्री जयेश राणा, सुमित पंवार, उपाध्यक्ष राकेश चंद, नगर मंत्री संजीव सिलस्वाल, संजय शास्त्री, देवेंद्र सिंह सकलानी, राजपाल ठाकुर, इंद्र कुमार गोदवानी, कपिल गुप्ता, कविता शाह, बृजेश शर्मा, जितेंद्र अग्रवाल, उषा जोशी, रूपेश गुप्ता, अनिता तिवाड़ी, मोनिका गर्ग, सिमरन, राकेश परचा, हरि शंकर प्रजापति, माधवी गुप्ता, राजेश दिवाकर आदि मौजूद रहे।

कांवड़ यात्रा के चलते बढ़ा दिल्ली रुट का किराया

कांवड़ यात्रा के चलते रोडवेज ने दिल्ली की बसों का रूट बदल दिया है। अब बसें करनाल (हरियाणा) होकर दिल्ली पहुंच रही है। यहां से यात्रियों को 41 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। साधारण बसों के … अधिक पढे़ …

मुख्यमंत्री ने दिये जीएसटी कर संग्रह बढ़ाने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य के आय के संसाधनों को बढ़ावा देने के साथ ही निवेश की संभावनाओं के संबंध में शासन के उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि राज्य में जीएसटी कर … अधिक पढे़ …

मुख्य सचिव ने प्रदेश के हाईवे निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा की

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने सचिवालय स्थित सभागार में एनएचएआई के अंतर्गत प्रदेश में बन रहे विभिन्न रोड प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की। उन्होंने दिल्ली देहरादून, मसूरी-पांवटा साहिब, नजीबाबाद-जसपुर, हरिद्वार-हल्द्वानी, हल्द्वानी-नगीना और देहरादून रिंग रोड सहित सहारनपुर बायपास, खटीमा … अधिक पढे़ …

धोखाधड़ी के आरोपी को एक की सजा और 15 हजार का जुर्माना

धोखाधड़ी के मामले में दोष सिद्ध होने पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने आरोपी को एक साल की सजा और 15 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड नहीं देने पर तीन महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना … अधिक पढ़े …

एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में जमकर हुई क्रॉस वोटिंग

राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को बड़ी जीत हासिल हुई है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश जैसे भाजपा शासित राज्यों से उन्हें जमकर समर्थन मिला है। लेकिन इससे भी बड़ी बात यह … अधिक पढ़े …