Daily Archives: July 4, 2022

कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने चैनललाइजेशन के साथ जीआई वायरक्रेट लगाने के दिए निर्देश

कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने चक जोगीवाला, साहब नगर के नदी किनारे बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का भौतिक निरीक्षण किया। इस मौके पर मानसून से पूर्व सौंग और जाखन नदी के जल को गांव की उपजाऊ भूमि तक आने से रोकने के लिए चैनललाइजेशन के साथ जीआई वायरक्रेट लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही मौके पर निदेशक राजाजी नेशनल पार्क से दूरभाष पर वार्ता भी की।
सोमवार को मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल चक जोगीवाला और साहबनगर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में पहुंचे। डा. अग्रवाल ने कहा कि ग्राम चक जोगीवाला और साहबनगर आबादी क्षेत्र में फैला हुआ है। वर्षाकाल के दौरान सौंग और जाखन नदी की बाढ़ से यहां की आबादी प्रभावित होती है।
बताया कि वर्ष 2013 की आपदा के बाद से नदी का बहाव किसानों की उपजाऊ भूमि की ओर हो गया। जिसके चलते गांव में निवासरत लोगों को खेती बाड़ी का खतरा पैदा हो जाता है।
डा. अग्रवाल ने बताया कि इस क्षेत्र में 450 मीटर लंबी सुरक्षा दीवार का निर्माण होना है, जो बाढ़ सुरक्षा का कार्य करेगी और उपजाऊ क्षेत्र में नदी का बहाव को आने से रोकेगी। बताया कि यह कार्य मानसून के बाद प्रारंभ किया जाएगा।
बताया कि वर्तमान में मानसून से पूर्व इस वर्ष बाढ़ से निपटने को चैनललाइजेशन के साथ जीआई वायरक्रेट लगाई जा रही है, जो नदी से बायें तट की सुरक्षा करेगी। उन्होंने अधिकारियों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही मौके पर निदेशक राजाजी नेशनल पार्क से दूरभाष पर वार्ता भी की।
डा. अग्रवाल ने बताया कि नदी के बहाव को किनारे से दूसरी दिशा में परिवर्तित करने के लिए सीसी पर स्पर बनाये जाएंगे। बताया कि यह कार्य 493.37 लाख की लागत से नाबार्ड के द्वारा किया जायेगा।
इस मौके पर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता डीसी उनियाल, सहायक अभियंता अनुभव नौटियाल, कनिष्ठ अभियंता दिनेश कुमार, ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी, प्रधान साहबनगर सोबन सिंह कैंतुरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य अमर खत्री, अम्बर गुरुंग, माया राम पैन्यूली, शैलेन्द्र रांगड़, धनेश नेगी, धर्म सिंह चौहान सहित ग्रामीण आदि उपस्थित रहे।

मानसून देखते हुए मुख्य सचिव ने जारी किए ये अहम आदेश

मानसूनी आपदा को देखते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक्शन प्लान बनाया है। उतराखंड सरकार ने 30 सितम्बर 2022 तक राज्य में सरकारी कर्मचारियों की छ़ुट्टियों पर रोक लगा दी है। मुख्य सचिव डॉ एसएस संधू की ओर से … अधिक पढ़े …

ग्रामीणों ने ट्रंचिंग ग्राउंड के विरोध में नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शन किया

गुमानीवाला की लालपानी बीट में आबादी के बीच बनने वाले ट्रंचिंग ग्राउंड के विरोध में एकजुट हुए ग्रामीणों ने सोमवार को नगर निगम कार्यालय में हुंकार भरी। विरोध प्रदर्शन के बीच लोगों ने ट्रंचिंग ग्राउंड को आबादी से करीब 5 … अधिक पढ़े …

आबादी क्षेत्र में ट्रंचिंग ग्राउंड बनाने का विरोध, ज्ञापन सौंपा

उत्तराखंड जन विकास मंच ने लाल पानी बीट स्थित गुलरानी क्षेत्र में प्रस्तावित ट्रंचिंग ग्राउंड का विरोध किया है। मंच सदस्यों ने नगर निगम प्रशासन पर स्थानीय लोगों की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने उत्तराखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के … अधिक पढ़े …

एनएच पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया, विरोध देख वापस लौटी टीम

नगर के अंदर कोयलघाटी तिराहे से चंद्रभागा पुल तिराहे तक हरिद्वार-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण कार्य में बाधा बन रहे अतिक्रमण को हटाने पहुंची विभागीय टीम को विरोध के चलते वापस लौटना पड़ा। विरोध करने वालों ने टीम पर एकतरफा … अधिक पढ़े …

कोरोना योद्धा राजकरण सिंह को दी भावभीनी श्रद्धाजंलि

ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट एवं सिंह परिवार के सदस्यों ने लखनऊ निवासी गंगा व गौ प्रेमी और कोरोना योद्धा राजकरण सिंह ऊर्फ मुन्ना सिंह के भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये उनकी आत्मा की शान्ति हेतु मौन रखा। जानकीपुल पूर्णानंद घाट … अधिक पढ़े …