Daily Archives: June 4, 2022

पर्यावरण संरक्षण के लिये सामूहिक प्रयासों की जरूरत-धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्यावरण संरक्षण को सामूहिक प्रयासों की जरूरत बताई हैं। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें सामूहिक रूप से प्रकृति के संरक्षण की दिशा में भी चिन्तन करना होगा। पर्यावरण संरक्षण को जीवन से जुड़ा विषय बताते हुए उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में उत्तराखण्डवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। प्रदेश सरकार समृद्ध जैव संसाधनों के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध हैं। उत्तराखण्ड अपनी वन सम्पदा और नदियों के कारण पर्यावरण संरक्षण की मुहिम का ध्वज वाहक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी प्रयासों के साथ ही जनता, जन प्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं का पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन चेतना जागृत करने और इसके संवर्द्धन में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के साथ ही नदी और जल स्रोतों की साफ सफाई के लिए भी पूरा प्रयास जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने की चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देर सांय मुख्यमंत्री आवास में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने यात्रा के दौरान यात्रियों के स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता व्यक्त करते हुए इस सम्बन्ध में प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश … अधिक पढ़े …

सीएम का चंपावत उपचुनाव में ऐतिहासिक विजय के बाद देहरादून में भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चंपावत उपचुनाव में ऐतिहासिक विजय के बाद देहरादून पहुंचने पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम जनता द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को पंतनगर से स्टेट प्लेन … अधिक पढ़े …

पीएम कार्यालय के मंत्री जितेन्द्र सिंह ने बताई मोदी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां

भाजपा श्यामपुर मंडल ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आठ वर्ष के सफलतम कार्यकाल पर लाभार्थी सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया गया। शनिवार को रायवाला स्थित एक वेडिंग सेंटर में … अधिक पढ़े …

सौंग नदी में डूबने से देहरादून के एक युवक की मौत

रायवाला पुलिस द्वारा एक व्यक्ति के पानी में डूबने की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए उसे पानी से बाहर निकालकर परिजनों की सहायता से अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना … अधिक पढ़े …