Daily Archives: April 26, 2022

प्रदेशभर से पहुंचे लोगों ने सीएम को बताई अपनी समस्यायें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों से भेंट की, तथा अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने सभी की समस्यायें सुनी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को जन समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निराकरण अधिकारियों की जिम्मेदारी है। आम जनता को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये बार बार मुख्यमंत्री तक न आना पड़े, यह सुनिश्चित करना अधिकारियों का दायित्व है। जन समस्याओं का त्वरित निराकरण अधिकारियों की नैतिक जिम्मेदारी भी है।

मुख्यमंत्री से अपनी समस्यायें लेकर आने वालों में सभी धर्मों एवं वर्गों के लोग शामिल थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सबका साथ सबका विकास एवं सबके विश्वास की भावना के साथ सभी की समस्याओं के समाधान के प्रति संकल्पबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निराकरण राज्य सरकार की प्रतिबद्धता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने प्रदेश की जनता से जो भी वायदे किये हैं तथा राज्य के विकास के लिये जो भी संकल्प लिये है, उन्हें समयबद्धता के साथ पूरा किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने प्रत्येक आगंतुक से भेंट की और उनकी शिकायतो व समस्याओं को सुना। उन्होंने सभी को उनकी समस्याओं का यथासम्भव जल्द से जल्द निस्तारण के प्रति आश्वस्त किया तथा इस सम्बन्ध में अधिकारियों को भी निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं और शिकायतों का रिकार्ड रखने और उन पर की जा रही कार्रवाई का फालोअप भी करने के निर्देश दिये।

रोपवे प्रोजेक्ट में फॉरेस्ट क्लियरेंस, एनएच आदि कार्यों में गति लाने के निर्देश

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने प्रदेश में रोप-वे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने रोप – वे प्रोजेक्ट्स में फॉरेस्ट क्लियरेंस, एनएच एवं अन्य अप्रूवल आदि में लग रहे समय को देखते हुए कार्यों … अधिक पढ़े …

सिद्धपीठ कालीमठ मंदिर में पहुंचकर सीएम ने की प्रदेश की खुशहाली की कामना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदार धाम में चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद जनपद के सिद्धपीठ कालीमठ मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की खुशहाली व चहुंमुखी विकास की कामना की। … अधिक पढ़े …

चेक बाउंस के आठ साल पुराने मामले में आरोपी रामरती को कोर्ट ने सुनाई सजा

ऋषिकेश में चेक बाउंस के आठ साल पुराने मामले पर सुनवाई करते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट ऋषिकेश की अदालत ने छह माह की साधारण सजा सुनाई है। आरोपी पर न्यायालय ने दो लाख 92 हजार रूपये का जुर्माना भी लगाया है। … अधिक पढ़े …

गाजियाबाद के युवक की गंगा में डूबने से हुई मौत

एसडीआरएफ उपनिरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि 22 वर्षीय अंकुश पुत्र सुभाषचंद निवासी लोनी, गाजियाबाद अपने मामा के लड़के के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे के आसपास वे दोनों तपोवन स्थित साईंघाट पर … read more

नकली के बदले असले आभूषण ठगने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस के मुताबिक बीते रोज पुलिस को सूचना मिली कि झंडा चौक स्थित एक दुकान पर लोगों ने दो महिलाएं पकड़ी हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो शॉप मालिक रविंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया उनकी मुखर्जी मार्ग पर अग्रवाल … अधिक पढ़े …

वाहन दुर्घटनाग्रस्त में एसडीएम को एम्स के ट्रामा में किया भर्ती, सीएम ने दिए जांच के आदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लक्सर-रूङकी मार्ग पर एसडीएम लक्सर के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की मजिस्ट्रीयल जांच के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी हरिद्वार से घटना की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में वाहन चालक की मृत्यु पर … अधिक पढ़े …

सड़क सुरक्षा समिति के सुझावों को शीघ्र अमल में लाया जाएः मुख्य सचिव

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर गठित समिति द्वारा दिए निर्देशों के अनुपालन के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित … अधिक पढ़े …

केंदारनाथ धाम पहुंच सीएम ने लिया यात्रा संबंधी तैयारियों का निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ मंदिर परिसर में पहुंच केदारनाथ धाम में हो रहे निर्माण कार्यों एवं आगमी यात्रा संबंधित तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने केदारनाथ धाम में पूर्ण हो चुके सरस्वती आस्था पथ का निरीक्षण किया। … read more