Daily Archives: April 24, 2022

भाजपा ने की उप चुनाव में बड़े मार्जिन से जीतने की रणनीति तैयार

भाजपा ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के चंपावत उप चुनाव में बड़े मार्जिन से जीत के लिए रणनीति का खाका तैयार किया। इसके लिए जल्द ही एक टीम का ऐलान भी किया जाएगा। धामी खटीमा से चुनाव हार गए थे। भाजपा हाईकमान ने उन पर भरोसा जताते हुए दोबारा मुख्यमंत्री की बागडोर सौंपी है। चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी उनके लिए अपनी सीट खाली कर चुके हैं।
माना जा रहा है कि निर्चावन आयोग जून में उप चुनाव का ऐलान कर सकता है। भाजपा ने चंपावत उप चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के लिए अभी से रणनीति बनानी शुरू कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष की मौजदगी में इसके लिए रणनीति बनाई गई। पार्टी वरिष्ठ पदाधिकारियों की एक टीम भी बनाएगी, जो उप चुनाव में मानिटरिंग का काम देखेगी। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को बड़े मार्जिन से जीत का लक्ष्य दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि मुख्यमंत्री उप चुनाव रिकार्ड मतों से जीतेंगे। भाजपा उपचुनाव के लिए पूरी ताकत झोंकने वाली है, ताकि सीएम की जीत हो सके।
वहीं, दायित्वों का ख्वाब पाले भाजपा नेताओं को अभी इंतजार करना पड़ सकता है। पार्टी हाईकमान अभी दायित्व बांटने के पक्ष में नहीं है। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का उप चुनाव संपन्न होने के बाद ही दायित्व बांटें जा सकते हैं। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने दायित्वों के लिए संगठन में अर्जियां देनी भी शुरू कर दी हैं।
तय रुपरेखा के अनुसार, भाजपा मई माह में प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने बताया कि मंडल स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो चुके हैं। अब जिलास्तर और प्रांतस्तर के प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होंगे। इसके साथ ही शीर्ष नेतृत्व से दिए जा रहे कार्यक्रमों को पूरे प्रदेश स्तर पर शुरू किया जाएगा।

देहरादून हॉफ मैराथन 2022 में नीरजा गोयल विनर रहीं

नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट संथापक व पैरा इंटरनेशनल प्लेयर नीरजा गोयल और ट्रस्ट सह संस्थापक नूपुर गोयल ने देहरादून में आयोजित देहरादून हॉफ मैराथन 2022 में प्रतिभाग किया। देहरादून हॉफ मैराथन 2022 का पैसिफिक मॉल देहरादून में किया गया, इसमें … अधिक पढे़ …

नई सामाजिक पेंशन को लेकर कांग्रेस मुखर, सरकार का पुतला फूंका

सरकार की नई सामाजिक पेंशन नीति को लेकर कांग्रेसियों ने रविवार को प्रदर्शन किया। नई पेंशन नीति पर एतराज जताते हुए प्रदर्शनकारियों ने पुरानी पेंशन नीति बहाल रखने की मांग की। रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्यामपुर रेलवे फाटक में … अधिक पढे़ …

रायवाला पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाकर जुर्माना वसूला

आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रायवाला पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाया। हरिपुरकलां क्षेत्र में बिना सत्यापन के किरायेदार रखने पर 13 मकान मालिकों का चालान किया गया। इन पर 1 लाख 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। … अधिक पढे़ …

आपके आर्शीवाद से जीत मिलीं और मैं मंत्री बना-प्रेमचन्द अग्रवाल

गोविंद धाम समाधा आश्रम में कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल का आज भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर अग्रवाल ने आभार व्यक्त करते हुए पांच वर्ष पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाने का आशीर्वाद मांगा। कैबिनेट मंत्री व … अधिक पढे़ …

पीएम हमारे संरक्षक, उनसे मिलती है प्रेरणा-अग्रवाल

कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल ने अपने आवास पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम में पीएम ने प्रधानमंत्री संग्रहालय का जिक्र किया, जिसमें ज्ञान का भंडार है। वैदिक गणित का जिक्र किया, जो आज की … अधिक पढे़ …