Daily Archives: December 25, 2021

नथुली महिला सशक्तिकरण संस्था का पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने किया उद्धाटन

गौराज विला न्यू मोथोरोवाला रोड पर नथुली महिला सशक्तिकरण संस्था का उद्धाटन मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि विधायक धर्मपुर विनोद चमोली, अति विशिष्ट अतिथि राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी, अतिथि दीपक राजपूत तथा संस्था की संचालक सुमन नैनवाल द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।

संस्था का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को रोजगार की मुख्य धारा से जोड़ना है तथा उन्हें एक बेहतरीन मंच प्रदान करना भी है। इसी कडी में संस्था द्वारा महिलाओं के लिए एक दिवसीय हुनर हाट भी लगाया गया। जिसमें विभिन्न स्वयं सेवी संथाओ और समूहों की महिलाओ ने बढ़चढ़कर भाग लिया और अपने प्रोडक्ट्स का स्टॉल इस हॉट में प्रदर्शन के रूप में लगाया।

साथ ही इस हॉट में गढ़वाली लोकगायिका अर्चना सती ने अपनी सुरीली आवाज़ से सभी का मन मोह लिया। इसी कड़ी में संस्था द्वारा महिलाओ के स्वास्थ्य पर चर्चा एवं मार्गदर्शन हेतु डॉक्टर अनुमेहा जोशी के द्वारा महिलाओ से जुडी समस्याओ और उनके निदान के बारे में बताया गया।

हुनर हॉट में गौराज पहाड़ी फसल और हस्तशिल्प का स्टॉल लोगो के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। जिसमे स्टॉल द्वारा पहाड़ी फसलों के साथ साथ झंगोरे की खीर, आरसा, भांग की चटनी, और मँडुए(कोदा या रागी) के बिस्कुट परोसे गए।

साथ ही परी रेस्टोरेंट जिसमे मास्टर सेफ रणवीर सिंह नेगी ने विभिन्न पहाड़ी व्यंजनों को परोसा एक अलग ही रूप में लोगो को परोसा। जिसे ठण्ड के मौसम में लोगो द्वारा खूब सराहा गया।

हुनर हॉट का सम्पूर्ण संचालन ष्श्री देवेश नैनवाल फाउंडर आर्किटेक्चर कंसलटेंट एवं गौराज पहाड़ी फसल एवं हस्तशिल के द्वारा किया गया।

नये उत्तराखंड का रैबार है देवभूमि का संदेशः धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गंगा रिजोर्ट ऋषिकेश में आयोजित रैबार एक नये उत्तराखण्ड कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने ‘‘रैबार एक नये उत्तराखण्ड का’’ कार्यक्रम को देवभूमि का संदेश बताते हुए इस आयोजन में हुए विचार मंथन को राज्य के … अधिक पढ़े …

चमोलीः जोशीमठ का नाम अब ज्योर्तिमठ होगा, सीएम ने की घोषणा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चमोली के विकासखंड नन्दानगर (घाट) में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने 56 करोड़, 54 लाख, 93 हजार … अधिक पढ़े …

जहरीला पदार्थ निगलने से 17 वर्षीय किशोरी की मौत

रायवाला थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि कनखल थाना पुलिस ने मामले की सूचना दी। बताया की सत्यमित्रानंद आश्रम, हरिपुरकलां की छात्रा प्रीति निवासी हिम्मपुर-गहराना, अवागढ़, यूपी हाल निवासी जगदीश आनंद आश्रम, हरिपुरकलां की संदिग्ध हालात में जहर खाने … अधिक पढ़े …

290 नशीले इंजेक्शनों के साथ दो युवक अरेस्ट

पुलिस के मुताबिक चेकिंग के दौरान भरत विहार स्थित खाली ग्राउंड के पास से बिना नंबर के स्कूटर पर सवार दो युवकों को रोककर चेकिंग की गई। इसमें उनके पास से दो अलग-अलग ब्रांड के कुल 290 नशीले इंजेक्शन बरामद … अधिक पढ़े …

बाढ़ सुरक्षा कार्यों का मंत्री सुबोध ने किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत ढालवाला बाढ़ सुरक्षा कार्य और खराश्रोत बाढ़ सुरक्षा कार्य का कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने शिलान्यास कर जनता को समर्पित किए। दोनों कार्यों को वित्तीय स्वीकृति मिलने पर स्थानीय लोगों ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल … अधिक पढ़े …

कांग्रेस नेता जयेंद्र ने की अपील, ऋषिकेश की जनता तय करे प्रतिज्ञा पत्र

कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला ने आपकी आवाज़ हमारी प्रतिज्ञा नाम से चलाये जा रहे अभियान के तहत ऋषिकेश विधानसभा के सरकारी व गैर सरकारी चिकित्सकों के साथ सनराइज वेडिंग पॉइंट में संवाद कर ऋषिकेश विधानसभा की स्वास्थ्य व चिकित्सकों समस्याओं … अधिक पढ़े …

आप कार्यकर्ताओं ने जयंती पर किया वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के संघर्षों को याद

आम आदमी पार्टी ने पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की जयंती को मनाते हुए उनके द्वारा आजादी के लिए किये गये संघर्ष को याद किया। आज नेपाली फार्म स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं … अधिक पढ़े …

उत्तराखंडः विधानसभा चुनाव के लिए मतदान का समय बढ़ा, जानिए और क्या होने जा रहा है विशेष

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कोविड-19 महामारी का हवाला देते हुए कहा कि चुनाव आयोग ने पूरे राज्य में 601 मैदानों और 277 इमारतों की पहचान की है, जहां सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए चुनावी सभाएं की जा सकती हैं। … अधिक पढ़े …