Daily Archives: November 13, 2021

डीडीहाट में कुमाउँनी भाषा में बोले सीएम, विकास कार्यों की घोषणा की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ के डीडीहाट में आयोजित पांच दिवसीय डीडीहाट महोत्सव के समापन अवसर पर शनिवार को कुमाउँनी भाषा में संबोधित करते हुए क्षेत्र के विकास हेतु विभिन्न घोषणाएं की। जिसमें डीडीहाट नगर से सिराकोट मंदिर तक रोपवे का निर्माण करने, जीजीआइसी डीडीहाट का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय देव सिंह डसीला के नाम किए जाने, डीडीहाट खेल मैदान के विस्तारीकरण करने की कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी को प्रस्ताव तैयार करते हुए शासन को प्रेषित करने की घोषणा, घसाड़ विद्यालय का उच्चीकरण किए जाने, डीडीहाट नगर के आंतरिक मार्गों के निर्माण व सौंदर्यीकरण किए जाने की स्वीकृति की घोषणा, डीडीहाट महोत्सव को प्रत्येक वर्ष राजकीय मेले के रूप में मनाए जाने की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद की 18 फीट ऊंची मूर्ति “स्टेच्यू ऑफ मोरालिटी“ का लोकार्पण भी किया गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज अपनों के बीच आकर में अभिभूत हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत की अलग पहचान बनी है। उत्तराखंड से प्रधानमंत्री का विशेष लगाव है जिसके फलस्वरूप यहां विभिन्न क्षेत्रों में विकास योजनाओं के कार्य चलाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने भी कहा है कि आने वाला दशक उत्तराखण्ड का दशक है और इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने के लिए हमारी मातृशक्ति की अहम भूमिका रहेगी। प्रधानमंत्री जी ने 2025 तक उत्तराखंड के लिए जो विजन दिया है, सरकार इस दिशा में तेजी से कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा की उत्तराखण्ड को एक आदर्श मॉडल राज्य के रूप में स्थापित करने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार से राज्य को पूरा सहयोग मिल रहा है। उत्तराखण्ड में सड़क मार्गाे का विकास किया जा रहा है, वहीं पहाड़ में रेल का सपना भी साकार हो रहा है। उन्होंने कहा केन्द्र सरकार ने उत्तराखण्ड के लिए ऑलवेदर रोड, भारत माला प्रोजेक्ट, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की योजनाओं की सौगात दी है। उससे आने वाले समय में उत्तराखण्ड का आवागमन और अधिक सुगम होगा। उन्होंने कहा सरकार जनता के साझीदार के रूप में कार्य कर रही है। लोक पर्वों को बढ़ावा देने के लिए लोकपर्व इगास पर छुट्टी करने का निर्णय लिया है।
पेयजल मंत्री विशन सिंह चुफाल ने अपने संबोधन में कहा कि डीडीहाट क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, जिले को जोड़ने वाली सभी सड़क मार्गों की स्थिति बेहतर होने से यहां तक पंहुचने हेतु पर्यटकों को अब आसानी हो रही है। पहले टनकपुर से डीडीहाट तक पंहुचने में अत्यधिक समय लगता था, अब ऑल वैदर रोड के निर्माण से यह समय काफी कम हो गया है। महिलाओं के लिए शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर 5 लाख तक का ऋण प्रदान किया जा रहा है।
सांसद अजय टम्टा ने कहा कि आज प्रदेश में रेलवे लाईन निर्माण के साथ ही सीमांत क्षेत्र तक सड़कों को पंहुचाया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा दो लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण करते हुए नवजात बच्चे को अपने गोद में लेकर आशीर्वाद दिया।

पैतृक गांव पहुंचकर सीएम ने की पूजा अर्चना, हुआ भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को पारिवारिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने अपने पैतृक गांव हड़खोला, डीडीहाट, पिथौरागढ़ पहुंचे। हड़खोला पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्थानीय महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकालकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने … अधिक पढे़ …

पिथौरागढ़ में सीएम ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ में विकास भवन सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में संचालित विकास कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा के अतिरिक्त जिले की मुख्य समस्याओं के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने … अधिक पढे़ …

सीएम ने 100 फीट ऊंचाई का तिरंगा फहराया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पिथौरागढ़ में जिला मुख्यालय के चंडाक रोड स्थित वरदायिनी मंदिर परिसर में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने नव निर्मित 100 फीट ऊंचाई का तिरंगा फहराया। … अधिक पढे़ …

ईगास पर्व की पूर्व संध्या पर 101 लोगों को 6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता बांटी

कैंप कार्यालय ऋषिकेश में विधान सभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल ने ईगास पर्व की पूर्व संध्या पर आर्थिक रूप से कमजोर 101 लोगों को 6 लाख रुपए के आर्थिक सहायता के चेक वितरित किये। विस अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि गरीब … अधिक पढे़ …

ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में जोर-शोर से आप का चल रहा है डोर टू डोर अभियान

मिशन 2022 की तैयारियों को रफ्तार देते हुए आम आदमी पार्टी डोर टू डोर अभियान भी शुरू कर दिया है। आम आदमी पार्टी इस अभियान के माध्यम से जनता तक पहुंच कर उनसे चुनाव में “आप” को वोट देने का … अधिक पढे़ …

विस अध्यक्ष ने भैलो खेल कर लोक पर्व एवं संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने आज कार्यकर्ताओं के संग बैराज स्थित अपने कैंप कार्यालय में भैलो खेल कर प्रदेश के लोक पर्व एवं संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमारे पूर्वजों की धरोहर व पर्वतीय … अधिक पढे़ …

हॉकी स्टार खिलाड़ी वंदना कटारिया को मिला अर्जुन पुरस्कार

टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली हॉकी स्टार खिलाड़ी वंदना कटारिया को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में वंदना को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। राष्ट्रपति भवन में आज … अधिक पढे़ …

महिला समेत चार वारंटी गिरफ्तार

रायवाला पुलिस ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। रायवाला थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने बताया की वारंटियों की पहचान राहुल पुत्र किशन पासवान निवासी रायवाला, सोम बहादुर पुत्र करन बहादुर निवासी साहबनगर, मनोज … अधिक पढे़ …