Daily Archives: October 11, 2021

राजे नेगी को आप ने बनाया ऋषिकेश का प्रभारी

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने पार्टी के बुद्विजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व निभा रहे राजे सिंह नेगी को ऋषिकेश विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही नेगी की ऋषिकेश विधानसभा की सीट से उनके टिकट पर मुहर भी लगभग लग गई है।
बताते चलें कि पिछले वर्ष आज ही के दिन ऋषिकेश के प्रमुख समाजसेवी राजे सिंह नेगी ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा था। इस एक वर्ष के दौरान पार्टी के प्रति समर्पण और सक्रियता के चलते वह पार्टी हाईकमान के सामने लगातार अपना कद ऊंचा करते चले गये। उन्हें पहले जिला मीडिया प्रभारी उसके बाद बुद्विजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। उस पर खरा उतरते ही उन्हें विधानसभा ऋषिकेश का प्रभारी भी नियुक्त कर दिया गया। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शीर्ष नेतृत्व उत्तराखंड की तमाम विधानसभाओं में प्रभारी की नियुक्ति कर संभावित प्रत्याशियों की लिस्ट फाईनल करने की जद्दोजहद में जुटा हुआ है। उधर, राजे सिंह नेगी को ऋषिकेश विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर संगठन मंत्री दिनेश असवाल, जिला अध्यक्ष अमित बिश्नोई, महिला मोर्चा की अध्यक्ष पुष्पा पांडेय, दिनेश कुलियाल, चन्द्रमोहन भट्ट, प्रभात झा, रजनी कश्यप, कुसुम राठी, योगाचार्य भारती, उषा बुडाकोटी, मनमोहन नेगी, अजय रावत, विक्रांत भारद्वाज, धनपाल रावत, प्रवीन असवाल, मंजू शर्मा, लोकेश तायल ने हर्ष जताया है।

स्मार्ट सिटी कार्य से आम लोगों को ना हो परेशानी-सीएस

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सोमवार को सचिवालय में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत कार्यों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्मार्ट सिटी के कार्यों को समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण किया जाए, साथ ही … अधिक पढे़ …

महत्वपूर्ण योजनाओं को समय से पूर्ण करना जरुरी-मुख्य सचिव

मुख्य सचिव डॉ. एस एस संधु ने सचिवालय में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप के अंतर्गत योजनाओं की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप के तहत योजनाएं अत्यंत ही महत्वपूर्ण योजनाएं हैं, जिन्हें समय पर पूर्ण किया जाना … अधिक पढे़ …

टनकपुर-बागेश्वर नई ब्राडगेज रेल लाईन के फाईनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी

रेल मंत्रालय द्वारा टनकपुर-बागेश्वर नई ब्राडगेज रेल लाईन के फाईनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि … अधिक पढे़ …

सीएम ने टॉपर छात्राओं को सम्मानित कर स्मार्ट फोन दिये

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2021 में सभी जिलों की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में सर्वाेच्च स्थान और इंटरमीडिएट में ब्लॉक स्तर पर टॉप करने वाली मेधावी बालिकाओं को स्मार्ट फोन वितरित किये। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जनता … अधिक पढे़ …

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में अन्नोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अन्नोत्सव प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को खाद्यान्न के किट वितरित किये। जनता दर्शन हाल सीएम आवास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने छः लाभार्थियों को किट प्रदान किये। इसी प्रकार अन्नोत्सव … अधिक पढे़ …

एम्स ऋषिकेश में टेस्ट ट्यूब बेबी तकनीक शुरू

एम्स ऋषिकेश में अब इन विट्रो फर्टिलाइजेशन सेंटर (आईवीएफ) सुविधा शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में इस नई उपलब्धि के शुरू होने से उन परिवारों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा, जिन दंपतियों के शारीरिक कमी … अधिक पढे़ …

विस अध्यक्ष से मिलकर सैन्य धाम के निर्माण पर चर्चा की

उत्तराखंड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों ही नेताओं के बीच प्रदेश के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा वार्ता हुई। भेंटवार्ता के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने … अधिक पढे़ …