Daily Archives: September 27, 2021

ई-पास होल्डर को पंजीकरण की बाध्यता से हटाने पर सरकार कर रही विचार

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के सफल संचालन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में चार धाम यात्रा से जुड़े सभी विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। समीक्षा बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने निर्देश देते हुए कहा कि राज्य के बाहर से आने वाले यात्रियों को स्मार्ट सिटी एवं देवस्थानम् बोर्ड के पोर्टल पर पंजीकरण कराया जा रहा है। पंजीकरण कराये जाने हेतु अभिलेख एवं शर्तें दोनों पोर्टलों में समान हैं। यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत देवस्थानम् बोर्ड के ई-पास होल्डर को स्मार्ट सिटी के पोर्टल पर पंजीकरण की बाध्यता को एसओपी से हटाये जाने पर विचार किया जाय।
देवस्थानम् बोर्ड की वेबसाईट / पोर्टल खालने में उत्पन्न हो रही समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाय। धामों के चैक प्वाइंट पर ई-पास की चैकिंग हेतु क्यूआर कोड की व्यवस्था की जाय। अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि देवस्थानम् बोर्ड के पोर्टल पर यात्रियों के पंजीकरण हेतु One Phone number, one booking, one adhar number की व्यवस्था की जाय। चारों धामों में समस्त प्रोटोकॉल का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चत करते हुये मन्दिर खुलने के निर्धारित समय के अन्तर्गत धाम एवं मन्दिर परिसर की वास्तविक क्षमता का आंकलन वीडियोग्राफी सहित शासन को उपलब्ध करायी जाय। माननीय उच्च न्यायालय में अंतरिम एप्लीकेशन दायर करते हुए तत्काल यात्रियों की प्रतिदिन दर्शन की अनुमन्य संख्या को बढ़ाये जाने हेतु अनुरोध किया जाय।
अपर मुख्य सचिव ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि ई-पास को निर्गत किये जाने एवं ई-पास की चैकिंग व्यवस्था को अत्यन्त सरलीकृत किया जाय, जिससे कि तीर्थ यात्रियों को ई-पास हेतु पंजीकरण कराने में किसी तरह की असुविधा न हो। बैठक में बताया गया कि निर्धारित यात्रियों के सापेक्ष पूर्व से पंजीकृत यात्रियों में से अपेक्षाकृत कम यात्री चार धामों में दर्शन आ रहे हैं, इस स्थिति में सम्बंधित जिलाधिकारियों द्वारा उक्त यात्रियों के स्थान पर अन्य पंजीकृत यात्रियों को दर्शन की अनुमति दे सकते हैं। बैठक में चारधाम देवस्थानम बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रविनाथ रमन ने बताया कि चार धाम यात्रा हेतु पंजीकरण एवं ई-पास देवस्थानम् बोर्ड की वेबसाइट से निर्गत किये जा रहे हैं। वेबसाइट पर तक चार धाम यात्रा हेतु यात्रियों द्वारा पंजीकरण करा लिया गया चारों धाम में पूजा प्रातः 4.00 बजे से सायं 7.00 बजे तक संचालित की जा रही है।
बैठक सचिव पर्यटन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, चार धाम देवस्थानम् बोर्ड / आयुक्त, गढ़वाल मण्डल, सचिव, आपदा, सचिव, संस्कृति एवं धर्मस्व, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, यूकाडा, उपमहानिरीक्षक, पुलिस, गढ़वाल परिक्षेत्र, अपर सचिव, संस्कृति एवं धर्मस्व, जिलाधिकारी चमोली एवं जिलाधिकारी उत्तरकाशी, जिलाधिकारी, रूद्रप्रयाग, पुलिस अधीक्षक, उत्तरकाशी / रूद्रप्रयाग (वीसी के माध्यम से) सम्मिलित थे।

मुख्यमंत्री और आध्यात्मिक गुरु सदगुरु ने राज्य को अग्रणी बनाने को लेकर किया संवाद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में आध्यात्मिक गुरु सदगुरु के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सदगुरु से जीवन दर्शन से जुड़े विषयों के साथ ही आध्यात्म, पर्यटन … अधिक पढे़ …

ऑनलाईन शिक्षा को और मजबूत बनाने की दिशा में धामी सरकार का प्रभावी कदम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में ज्ञानवाणी चैनल का वर्चुअल शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा की राज्य में छात्र-छात्राओं को ऑनलाईन शिक्षण अधिगम से लगातार जोड़े रखने हेतु उत्तराखण्ड राज्य शिक्षा विभाग और जियो ने मिलकर … अधिक पढे़ …

राज्य के इन 7 उत्पादों को अब मिलेगी नई पहचान, जानिए

उत्तराखण्ड सचिवालय स्थित वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार में बौद्विक सम्पदा भारत के अंतर्गत उत्तराखण्ड राज्य के उत्पादों के भौगोलिक संकेतांक (ज्योग्राफिकल इण्डिकेशन) का वितरण समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कृषि मंत्री सुबोध उनियाल एवं उद्योग मंत्री गणेश जोशी … अधिक पढे़ …

नवंबर माह रामनगर में साहसिक कार्य पर निवेश सम्मेलन का आयोजन-सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सॉलिटेयर फार्म मालसी, देहरादून में उत्तराखण्ड एडवेंचर फेस्ट में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने पर्यटन पर आधारित लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री … अधिक पढे़ …

बिजली और पानी के बिलों में वृद्धि को लेकर जागरुकता रैली निकालीं

उत्तराखंड जन विकास मंच के द्वारा पानी के बिलों की अप्रत्याशित वृद्धि के विरोध स्वरूप व जल मूल्य को कम करवाने को लेकर जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली अग्रवाल धर्मशाला से शहर के मुख्य-मुख्य मार्गाे से होते … अधिक पढे़ …

भारत बंद के समर्थन में कांग्रेस ने निकालीं दुपहिया रैली

प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर किसानों के भारत बंद आंदोलन को समर्थन देने के लिये महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में एक स्कूटर रैली मुख्य मार्गों होती हुई नगर में सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर उनको पुष्पांजलि देकर समापन … अधिक पढे़ …

जिसका मैं 15 वर्षों से दे रहा साथ आज कैसे उजड़ने दूंगा-विधानसभा अध्यक्ष

ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कृष्णा नगर कॉलोनी में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा है कि कृष्णा नगर कॉलोनी उजड़ने नहीं दी जाएगी। अग्रवाल ने कहा है कि कृष्णा नगर कॉलोनी को विकसित करने … अधिक पढे़ …

कचरा प्रबंधन के लिए प्रगति विहार के नागरिकों का सम्मान

आज नगर निगम ऋषिकेश में यूएनडीपी एवं एचडीएफसी बैंक के संयुक्त तत्वाधान में संचालित सूखा कचरा प्रसंस्करण के अंतर्गत वार्ड सं-12 में कचरा अलग करो अमृत दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर एडवोकेट राकेश सिंह पार्षद एवं … अधिक पढे़ …

शिवानी गुप्ता का तीर्थनगरी में हो रहा सम्मान

शिवालिक भागीरथी पब्लिक स्कूल तथा स्व. धूम सिंह कंडारी वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त रूप से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में अबू धाबी में आयोजित पांचवीं जु-जित्सु एशियन चैंपियनशिप में दो रजत पदक जीतकर तीर्थ नगरी ऋषिकेश … अधिक पढे़ …