Daily Archives: April 10, 2021

व्यापारिक चुनावः अध्यक्ष ललित मोहनऔर महामंत्री बने प्रतीक कालिया

– नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के त्रिवार्षिक चुनाव हुए सम्पन्न, मुख्य चुनाव अधिकारी ने की घोषणा

भारतेंदु शंकर पांडेय

काफी दिनो से चर्चा का पर्याय बने व्यापारिक चुनाव का आज दिनभर मतदान के बाद परिणाम घोषित हो गया। आनंद उत्सव मंडल पर संपन्न हुआ मतदान कुल 93 प्रतिशत हुआ। कुल मतदाता 2019 थे, जिनमें 1971 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मुख्य चुनाव अधिकारी नरेश अग्रवाल ने बताया कि अध्यक्ष पद पर

ललित मोहन मिश्रा को 1083

को मत मिले। इस कारण वह विजेता घोषित किये गए जबकि

संजय व्यास को 817

मतों से ही संतोष करना पड़ा।

वही महामंत्री पर प्रतीक कालिया 1054

को मत मिले, इसके चलते वह विजयी हुए है। उनके विपरीत

प्रदीप गुप्ता को 852 मतों से संतोष करना पड़ा।

 

वहीं दोनो विजेताओ को परिणाम की सूचना मिलते ही लोगो ने बधाई देनी शुरू कर दी। दोनों विजेता अपने समर्थकों के साथ मौजूद रहे।

  1. आग लगने के कारण कुछ समय मची अफरातफरी
    मतदान के ठीक दस मिनट के बाद शाम पांच बजे के बाद मतदान स्थल पर आग लग गई। इसके चलते वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। हालांकि मत पेटियां सुरक्षित रहीं। उसे किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ। वहीं, आग लगने के व्यवस्थाओं में परिवर्तन करना पड़ा। व्यापार सभा में शाम छह बजे के बाद मतगणना शुरू की गई।

स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र उनके पैतृक गांवों के पंचायत भवनों में लगाए जाएं

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव का संदेश आम जन तक जाए। इसके लिए ग्राम स्तर तक भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति को चिर स्थायी बनाने के लिए उनके योगदान … अधिक पढ़े …

जौलीग्रांट पहुंचे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज शाम फ्लाइट से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने को कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में पहुंचे। यहां के बाद अखिलेश यादव हरिद्वार की ओर रवाना हुए। प्रदेश … अधिक पढ़े …

लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी को मिला केदार सिंह रावत पर्यावरण पुरस्कार

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नरेन्द्र सिंह नेगी को केदार सिंह रावत पर्यावरण पुरस्कार प्रदान किया। सी.पी. भट्ट पर्यावरण एवं विकास केन्द्र द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में नरेन्द्र सिंह नेगी को गायन के माध्यम से पर्यावरण एवं वन संरक्षण के … अधिक पढ़े …

स्थानीय उत्पादों की मार्केटिंग पर विशेष ध्यान देंः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना के अंतर्गत आँंचल बद्री गाय घी, पहाड़ी घी, आर्गेनिक घी, पनीर, डेरी ग्रोथ सेंटर एवं दुग्ध उत्पादक सेवा केन्द्रों का ई-लोकार्पण किया। उन्होंने कुपोषित बच्चों को दुग्ध उत्पादों से निर्मित … अधिक पढ़े …

राजकीय चिकित्सालय में सैनिटाइजेशन करवाकर मेयर ने लिया चिकित्सीय व्यवस्थाओं का जायजा

राजकीय चिकित्सालय में वैक्सीनेशन के लिए लोगों की उमड़ती भीड़ को देखते हुए मेयर अनिता ममगाई ने सुरक्षा के दृष्टिगत आज चिकित्सालय परिसर में सैनिटाइजेशन कराया। उन्होंने हास्पिटल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई व अन्य व्यस्थाओं का जायजा लिया। … अधिक पढ़े …

जनता और सरकार के बीच सेतु बने विचार एक नई सोचः तीरथ

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने संयुक्त रूप से ‘विचार एक नई सोच’ मासिक पत्रिका का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पत्रिका की टीम को शुभकामनाएं … अधिक पढ़े …

अंडरपास को लेकर किए जा रहे क्रमिक अनशनकारियों को मिला अब कांग्रेस का साथ

रोड़ कनेक्टिविटी व भगत सिंह कालोनी अन्डरपास बनाने को लेकर हरिपुर ग्रामसभा के ग्रामीणों द्वारा चलाये जा रहे धरने व क्रमिक अनशन को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने दर्जनों कांग्रेस जनों के साथ धरना स्थल पर … अधिक पढ़े …

लीज पर होटल चला रहे संचालकों के समक्ष रोजगार का संकट, जाएं तो जाएं कहां

कोविड19 से सरकार की गाइडलाइन अब पर्यटकों के साथ लीज पर होटल चलाने वाले संचालकों के लिए मुसीबत बन गई है। दरअसल कोविड की जांच रिपोर्ट को अनिवार्य कर दिए जाने के कारण पर्यटक या तो अपनी बुकिंग को निरस्त … अधिक पढ़े …

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह को लगा तीर्थ पुरोहितों का श्रापः हक हकूकधारी

देवस्थानम बोर्ड पर पुनर्विचार और 51 मंदिरों को इसकी सीमा से हटाए जाने को लेकर आज चारधाम तीर्थ पुरोहित हक हकूकधारी महापंचायत समिति ने हर्ष जताया। इस बावत एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इसमें तीरथ सिंह रावत सरकार के … अधिक पढ़े …