Daily Archives: December 25, 2020

कांग्रेस की बेचैनी बढ़ा रही मोदी सरकार की उपलब्धियांः वंशीधर भगत

कांग्रेस छोड़कर दर्जनो लोगो ने ली भाजपा की सदस्यता

प्रदेश अध्यक्ष भाजपा बंशीधर भगत ने कहा कि देश में जिस तरह हर वर्ग के हित में मोदी सरकार कल्याणकारी फैसले ले रही है, उससे कांग्रेस में बेचैनी है और वह उपलब्धियों को पचा नही पा रही है।

राजपुर रोड में आयोजित कार्यकर्ता संवाद में उन्होंने कहा कि प्रदेश में 12 हजार करोड़ की लागत से बनने वाली आल वेदर रोड से कांग्रेस की नींद उड़ी हुयी है और अनेक योजनाओ ने विपक्ष की बेचैनी बढ़ा दी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने वन रैंक वन पेंशन की सैनिकों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा किया। कांग्रेस राम मन्दिर को काल्पनिक कहती रही है। राम मन्दिर में कांग्रेस के नकारात्मक योगदान के बावजूद भाजपा ने अपने वायदे को पूरा किया। शांतिपूर्ण ढंग से धारा 370 को हटाने में मोदी सरकार की रणनीति और कुशल प्रशासन का उदाहरण देखने को मिला है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को सहकारिता में 3340 करोड़ का फण्ड और आयुष्मान योजना खासी लाभदायक साबित हो रही है।प्रधानमंत्री सड़क योजना से गाँव आपस में जुड़कर विकास के द्वार खोल रहे है। कृषि नीति से कांग्रेस बौखला गयी है।

उन्होंने कहा की नरेंद्र मोदी व त्रिवेंन्द्र सरकार की उपलब्धियों को आखिरी व्यक्ति तक पहुचाने के लिए दीनदयाल उपाध्याय के संकल्प को साकार करने की आवश्यकता है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल विहारी बाजपेयी का स्मरण करते हुए कहा की वह भारत के ही नही बल्कि विश्व के सर्व मान्य नेता थे।

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड की प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष भगत के प्रवास कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखकर स्पष्ट है कि उत्तराखंड में पुनः भाजपा पहले से अधिक सीटें जीतकर सत्ता में विराजमान होगी।

रेखा वर्मा ने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली है हमको नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व मिला है आज देश मे हर वर्ग का चहुमुखी विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वशक्ति के रूप स्थापित हुवा है नरेन्द्र मोदी ने भारत को विश्व पटल पर स्थापित करने का कार्य किया है। इस अवसर पर कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक में पूर्व महानगर अध्यक्ष श्री विनोद शर्मा को भगत द्वारा सम्मानित भी किया गया।

इस मौके पर विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष खजान दास ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने हमें 60 सीट जितने का लक्ष्य दिया है हम उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

इस मौके पर प्रदेश महामंन्त्री कुलदीप कुमार, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान, प्रदेश मंत्री आदित्य चैहान, सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा, विजय थापा, विशाल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कांग्रेस छोड़कर कुछ लोग भाजपा में शामिल हुए इनमें प्रमुख रूप से पिछले नगर निगम चुनाव में वार्ड नम्बर 46 से कांग्रेस से पार्षद का चुनाव लड़े कांग्रेस महानगर महामंन्त्री मनोज कुमार सहित आदर्श कुमार, अंकित चैधरी, रविन्द्र बेनिवाल, लाल सिंह बिष्ट, संजय कुमार, प्रमोद कुमार शेखर राकेश आर्य सहित एक दर्जन लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली।

श्यामपुर में सप्ताहभर तक आत्मरक्षा के निशुल्क गुर सीखेंगी महिलाएं

आज से श्यामपुर में सप्ताहभर तक चलने वाला निशुल्क कराटे शिविर का शुभारंभ हो गया। जिपंस संजीव चैहान ने शिविर के पहले दिन शुभारंभ करते हुए कराटे कोच शिवानी गुप्ता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि शिवानी निशुल्क शिविर के … अधिक पढ़े …

मोबाइल और सोशल मीडिया से होती है शारीरिक हानिः जयेंद्र रमोला

छिद्दरवाला ग्रामसभा क्षेत्र में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला द्वारा युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करने के लिए खेल सामग्री दी गई व खेलों से होने वाले फायदों को बताया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य … अधिक पढ़े …

वीरभद्र मंडल ने पूर्व पीएम स्व. अटल को दी गई श्रद्धांजलि

वीरभद्र मंडल अध्यक्ष अरविंद चैधरी के नेतृत्व में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री भारत रत्न राज नायक स्व. अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मंडल महामंत्री सुंदरी कंडवाल ने बताया की भूतपूर्व प्रधानमंत्री … अधिक पढ़े …

नए वर्ष में हम देश कोरोना मुक्त चाहते हैं, इसलिए मां शारदे के गीत बांचते है….

आवाज साहित्यिक संस्था ने तुलसी मानस मंदिर रामायण प्रचार समिति में किया काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन ऋषिकेश समाज के सार्वभौमिक कल्याण एवं देश को कोरोना मुक्त करने की भावना के साथ आवाज साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में तुलसी मानस … अधिक पढ़े …

पूर्व पीएम व भारत रत्न स्व. अटल बिहारी को जन्मदिवस पर किया गया याद

पूर्व पीएम व भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को उनके जन्मदिवस पर भाजपाईयों ने याद किया। मौके पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। साथ ही उनके द्वारा बताए गए मार्गों पर चलने … अधिक पढ़े …

चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, दो आरोपी भी पकड़़े

24 घंटे के भीतर चोरी की बाइक को बरामद कर और मामले में दो आरोपियों को रायवाला पुलिस ने अरेस्ट किया है। दरअसल श्यामपुर भट्टा कॉलोनी निवासी चंद्रप्रकाश पुत्र नंद राज ने रायवाला पुलिस को बताया कि वह बीते रोज … अधिक पढ़े …