Daily Archives: October 12, 2020

विजयाराजे सिंधिया की 100वीं जयंती पर 100 रूपए के विशेष स्मारक सिक्के का पीएम ने किया विमोचन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की 100वीं जयंती पर 100 रूपये के विशेष स्मारक सिक्के का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि विजयाराजे सिंधिया ने अपना जीवन गरीबों के लिए समर्पित किया। उनके लिए राजसत्ता नहीं बल्कि जन सेवा अहम थी। नारी शक्ति के बारे में वो कहती थी कि जो हाथ पालने का झुला सकते हैं, तो वे विश्व पर राज भी कर सकते हैं। कहा कि विजयाराजे सिंधिया एक आध्यात्मिक व्यक्तित्व थी। साधना, उपासना, भक्ति उनके अन्तर्मन में रची बसी थी। जेल में रहकर उन्होंने कहा था अपनी भावी पीढ़ियों को सीना तान कर जीने की प्रेरणा मिले इस उद्देश्य से हमें आज की विपदा को धैर्य के साथ झेलना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कोई भी साधारण व्यक्ति जिसके अदंर योग्यता, प्रतिभा व देश की सेवा की भावना है, वह इस लोकतंत्र में भी सत्ता को सेवा का माध्यम बना सकता है। जन सेवा के लिए किसी खास परिवार में ही जन्म लेना जरूरी नहीं हैं। राष्ट्र के भविष्य के लिए राजमाता ने अपना वर्तमान समर्पित कर दिया था। उन्होंने पद एवं प्रतिष्ठा के लिए न जीवन जिया और न ही राजनीति की। स्वतंत्रता आन्दोलन से लेकर आजादी के कई दशकों तक भारतीय राजनीति के हर अहम पड़ाव की वे साक्षी रहीं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि विजया राजे ने एक पुस्तक में लिखा है कि एक दिन ये शरीर यहीं रह जायेगा। आत्मा जहां से आई है, वहीं चली जायेगी। शून्य से शून्य में, स्मृतियां रह जायेंगी। अपनी इन स्मृतियों को मैं उनके लिए छोड़ जाऊँगी। जिनसे मेरा सरोकार रहा है, जिनकी मैं सरोकार रही हूं। मैं सौभाग्यशाली हूं कि उनकी स्मृति में मुझे विशेष स्मारक सिक्के के अनावरण का अवसर मिला।

इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, अन्य राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री आदि जुड़े रहे।

अवैध खनन कर रही जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्राली सीज

देहरादून जनपद के रायवाला थाने में अवैध खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक बिना नंबर की जेसीबी और एक ट्रैक्टर-ट्राली को सीज किया है। थाना प्रभारी अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि गौहरी माफी रायवाला क्षेत्र में अवैध … अधिक पढ़े …

आखिरकार लापता डाॅगी को पुलिस ने खोज निकाला, मालिक खुश

हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में चार दिन से लापता एक डाॅगी को पुलिस ने ढूंढ़ निकाला है। डाॅगी को ढूंढ़ने में लगे छह पुलिसकर्मियों ने सीसीटीवी की मदद से सफलता हासिल की है। पुलिस को डाॅगी घर के समीप ही … अधिक पढ़े …

दिवंगत मंदिर समिति के निवर्तमान अध्यक्ष व भाजपा नेता के अंतिम दर्शन को पहुंचे सीएम, गहरा शोक जताया

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बद्री केदार मंदिर समिति के निवर्तमान अध्यक्ष एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल और ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुलदीप चैहान के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक जताया। सीएम ने उनके पार्थिव शरीर पर … अधिक पढ़े …

सात राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 44 पुलों को रक्षामंत्री ने किया राष्ट्र को समर्पित

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से 7 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा बनाए गए 44 पुलों को राष्ट्र को समर्पित किया। रक्षा मंत्री ने अरूणाचल प्रदेश के तवांग मार्ग … अधिक पढ़े …

दिनदहाड़े भाजपा पार्षद की हत्या के बाद मचा हड़कंप, हमलावर फरार

कुमाऊं मंडल के यूएस नगर जिले से भाजापा पार्षद पर कार सवार बदमाशों ने गोलियां चला दी। इससे पार्षद की मौत हो गई। हमलावर बदमाश कार में सवार होकर मौके से भाग निकले। मौत की वजह सामने नहीं आई है, … अधिक पढ़े …

गृहकर माफ करने की घोषणा पर भूतपूर्व सैनिको ने जताया सीएम का आभार

सेवारत एवं सेवानिवृत्त जेसीओ रैंक से ऊपर के सैन्य अधिकारियों का गृहकर माफ किये जाने की घोषणा पर भूतपूर्व सैनिक संगठन, देहरादून ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का आभार व्यक्त किया। रविवार को गढ़ी कैंट देहरादून स्थित डीएसओआई में आयोजित … अधिक पढ़े …