Daily Archives: September 25, 2020

बिहार में विस चुनावों की हुई घोषणा, तीन चरणों के साथ होंगे चुनाव

बिहार में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में किया जाएगा। इसका परिणाम 10 नवंबर को होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बिहार में चुनाव तीन चरणों में होंगे। पहले दौर का मतदान 28 अक्टूबर, दूसरे दौर का 3 नवंबर और तीसरे दौर का मतदान 7 नवंबर को कराया जाएगा। बताया कि मतों की गिनती 10 नवंबर को होगी। इसी दिन नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। सबसे पहले राज्य के 16 जिले में 71 विधानसभा क्षेत्र में चुनाव कराए जायेंगे। दूसरे चरण में 17 जिले के 94 विधानसभा क्षेत्र में चुनाव कराए जायेंगे। तीसरे चरण में 15 जिले के 78 विधानसभा क्षेत्र में चुनाव कराए जायेंगे।

बिहार चुनाव में पिछली बार 6.7 करोड़ लोगों ने वोट डाला था, जबकि इस बार 7.2 करोड़ लोग वोट डालने वाले हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता को बुखार होने पर उसे रोक दिया जाएगा। ऐसे लोग अंतिम घंटों में मतदान करेंगे। चुनाव सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होंगे। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मतदान शाम पांच बजे ही खत्म हो जायेगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 7 लाख हैंड सेनेटाइजर, 6 लाख पीपीई किट, 7,6 लाख बेडशीट, 23 लाख हैंड ग्लब्स का इंतजाम किया गया है। उन्होंने कहा कि कोविड के चलते नए सुरक्षा मानकों के तहत चुनाव होंगे। पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की संख्या घटाई जाएगी। एक बूथ पर सिर्फ 1,000 मतदाता होंगे। इस बार नामांकन फॉर्म भरने और जमानत की रकम ऑनलाइन तरीके से जमा करने की भी व्यवस्था की गयी है। बिहार विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीके से भरे जा सकते हैं।

प्रचार के लिए यह रहेगा गाइडलाइन
विधानसभा कैंडिडेंट समेत कुल 5 लोग ही डोर टू डोर कैंपेन में शामिल होंगे। पांच से ज्यादा लोग घर जाकर प्रचार नहीं कर पाएंगे। चुनाव आयोग ने बताया कि नामांकन के दौरान उम्मीदवार के साथ दो से ज्यादा वाहन नहीं ले जा सकते। नामांकन के वक्त उम्मीदवार के साथ सिर्फ दो लोग मौजूद रहेंगे। प्रचार के दौरान किसी से हाथ मिलाने की इजाजत नहीं होगी।

29 सितंबर को होगा उपचुनाव पर निर्णय
उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग 29 सितंबर को फिर बैठक करेगा। इसके बाद चुनाव की तारीखों का एलान करेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील आरोड़ा ने कहा कि 29 सितंबर को आयोग सभी राज्यों में होने वाले उपचुनाव की तारीखों का एलान शाम तक करेगा।

आत्मनिर्भरता से अंत्योदय तक कार्यक्रम में बोले सीएम, आगे बढ़ने को वैचारिक दृढ़ होना जरूरी

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस के अवसर पर ‘‘आत्मनिर्भरता से अंत्योदय तक’’ वर्चुअल युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं में जो उत्साह एवं जोश होता है, सही दिशा मिलने पर … अधिक पढ़े …

गढ़वाल विवि का शैक्षणिक सत्र एक नवंबर से, यूजीसी ने दिए निर्देश

गढ़वाल केंद्रीय विश्व विद्यालय शैक्षणिक सत्र 2020-21 को एक नवंबर से शुरू करेगा। इसके लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने विवि को कक्षाएं शुरू करने के निर्देेश भी दिए हैं। साथ ही विवि को मार्च 2021 तक प्रथम बैच की … read more

पं. दीनदयाल की जयंती पर सीएम ने दी श्रद्धांजलि, बोले भारतीय चिंतन पर आधारित रहा जीवन

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने तहसील चैक, देहरादून स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही अपने आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र … अधिक पढ़े …

मैक्स में भर्ती दिल्ली के उप मुख्यमंत्री की सेहत में नहीं हो रहा सुधार

दिल्ली के सरकारी अस्पताल लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को अब मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऐसा उनकी तबियत में सुधार न होने के कारण किया गया। था। मनीष सिसोदिया को … अधिक पढ़े …

उत्तराखंड में मानसून पड़ा कमजोर, हल्की बारिश के साथ पांच जिले होंगे प्रभावित

पिछले दो दिनों में हुई बारिश के बाद उत्तराखंड के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। इससे राज्य में मानसून का प्रभाव अब कम होने लगा है। देहरादून स्थित मौसम विभाग की मानें तो राजधानी में हल्की बारिश होगी। … अधिक पढ़े …

कृषि विधेयक पर देशभर में हुआ प्रदर्शन, पंजाब व हरियाणा में दिखा ज्यादा असर

संसद में पास हुए कृषि विधेयकों के खिलाफ देशभर में किसानों ने हुंकार भरी। भारतीय किसान यूनियन सहित देशभर में विभिन्न किसान संगठनों ने देशभर में चक्का जाम किया। इसमें करीब 31 संगठनों का साथ मिला हे। किसान संगठनों को … read more