Daily Archives: September 10, 2020

दुखदः सीएम के ओएसडी की पत्नी की कोरोना से मौत, पूरा परिवार पाॅजीटिव

बहुत ही दुखःद! उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के ओएसडी ऊर्बा दत्त भट्ट अपने पूरे परिवार के साथ कोरोना पाॅजीटिव पाए गए है, वहीं, ओएसडी की पत्नी वर्षा भट्ट की कोरोना से जुझते हुए मौत हो गई है। ओएसडी भट्ट के साथ उनकी बेटी और साली भी पाॅजीटिव हैं। ओएसडी को दून के महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह वाकई उत्तराखंड के लिए दुखःद खबर हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि सीएम के दो अन्य ओएसडी में भी कोरोना की पुष्टि हो चुकी है।

बीते मंगलवार को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के ओएसडी उर्बा दत्त भट्ट ने स्वयं इसकी पुष्टि की थी। उनकी पत्नी वर्षा भट्ट भी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं थी। वर्षा निमोनिया से भी पीड़ित थीं। निमोनिया की वजह से उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। बुधवार शाम को उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। तब उन्हें महंत इंद्रेश हॉस्पिटल ले जाया गया। वर्षा भट्ट को आईसीयू में भर्ती कराया गया। जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मुख्यमंत्री कार्यालय ने उनके निधन की पुष्टि की है।

पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा

इस वर्ष 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 70 वर्ष के होने जा रहे है। इस मौके पर भाजपा सेवा दिवस के रूप में मनाने का मन बना रही है। पार्टी के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश ने पीएम … अधिक पढ़े …

नाबालिग युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात, पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा

काशीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक भाई ने तहरीर देकर बताया कि उनकी नाबालिग बहन के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। पुलिस ने मामले को गंभीर पाते हुए नामजद आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। तहरीर में बताया … अधिक पढ़े …

उत्तरकाशी में चीन सीमा पर आईटीबीपी ने बढ़ाई सतर्कता

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भारत-चीन सीमा पर आईटीबीपी के जवानों की सतर्कता को बढ़ाया गया है। आईटीबीपी की उप महानिरीक्षक अपर्णा कुमार ने बताया कि भारत-चीन सीमा पर सेना और आईटीबीपी के जवान मुस्तैदी के साथ ड्यूटी दे रहे हैं। … read more