Daily Archives: September 8, 2020

ढोल वादक धूमलाल की बिगड़ी तबियत, सीएम के निर्देश पर एम्स में कराया भर्ती

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के निर्देश पर जनपद चमोली के ग्राम उर्गम निवासी ढोल वादक धूमलाल को उपचार हेतु एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री ने धूम लाल की चिकित्सा पर होने वाला व्यय मुख्यमंत्री राहत कोष से किये जाने के भी निर्देश दिये हैं।

ज्ञातव्य है कि मुखोटा नाटकों एवं नंदा राज जात यात्राओं के ढोल वादक धूमलाल की अस्वस्थता के बारे में सोशल मीडिया से पता चलने पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने त्वरित संज्ञान लेकर धूमलाल को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराने के निर्देश दिये तथा इलाज पर होने वाला व्यय मुख्यमंत्री राहत कोष से किये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री ने धूमलाल को ढ़ोल वादक के रूप में दी जाने वाली पेंशन के अविलम्ब भुगतान हेतु निदेशक संस्कृति को भी निर्देश दिये हैं।

नाबालिग बेटी को बेचने वाले आरोपी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपनी नाबालिग पुत्री को बेचने के आरोप में मुनिकीरेती पुलिस ने पिता को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी पिता का कहना है कि वह 2017 से आर्थिक तंगी में चल रहे थे, इसके चलते अपने पुत्री को शामली निवासी … अधिक पढ़े …

समूह ग की भर्ती परीक्षा अगले माह अक्टूबर से शुरू

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। समूह ग की परीक्षा अक्टूबर माह से शुरू होने जा रही है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इसकी तैयारी पूरी कर दी है। सरकार की अनुमति मिलते … अधिक पढ़े …

नहीं रहा भाजपा का कद्दावर व शांतिप्रिय नेता, राजकीय सम्मान के साथ दी विदाई

राष्ट्रीय स्वास्थ्य, अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपाई ज्ञान सिंह नेगी का 71 वर्ष की उम्र में मंगलवार की सुबह निधन हो गया। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें सांस लेने में तकलीफ भी हो रही … अधिक पढ़े …

हिमालय हमारा भविष्य और विरासत दोनों, इससे होती है बड़ी आबादी प्रभावितः त्रिवेन्द्र

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हिमालय दिवस के अवसर पर जारी अपने संदेश में कहा कि हिमालय न केवल भारत बल्कि विश्व की बहुत बड़ी आबादी को प्रभावित करता है। यह हमारा भविष्य एवं विरासत दोनों है, हिमालय के सुरक्षित … read more