Daily Archives: September 6, 2020

शहरी मंत्री कोरोना पाॅजीटिव, एम्स में होंगे भर्ती

शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक कोरोना पाॅजीटिव पाए गए है। उन्होंने स्वयं अपनी पाॅजीटिव रिपोर्ट की बात कबूल की है। साथ ही संपर्क में आए लोगों को खुद आइसोलेट हो जाने को कहा है। मदन कौशिक जल्द ही एम्स ऋषिकेश में भर्ती होंगे। उधर, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल अपने बेटे और भतीजी के पाॅजीटिव आने के बाद सेल्फ आइसोलेट हो गए हैं।

मदन कौशिक शनिवार शाम से पांच दिन के लिए खुद आइसोलेट हो गए थे। बताया जा रहा है कि वह कोविड संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए थे। बता दें कि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक शुक्रवार को कैबिनेट बैठक में शामिल हुए थे। इस बैठक में गोपन विभाग के स्टाफ के अलावा शासन के सभी प्रमुख आलाधिकारी मौजूद थे। कौशिक की आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मंत्रियों और आलाधिकारियों को आइसोलेशन में जाना पड़ सकता है।

फर्जी कंपनी बनाकर लोगों से करते थे धोखाधड़ी, दो गिरफ्तार

जनपद देहरादून के थाना रायवाला में एक फर्जी कंपनी के जरिए लोगों से आरडी और एफडी मैच्योरिटी के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले दो लोगों को पुलिस ने अरेस्ट किया है। दोनों आरोपियों को प्रतीतनगर रायवाला निवासी नरेश … read more

तीर्थनगरी के अमन शाह को वाइल्डकार्ड से मिली इंडियाज बेस्ट डांसर में एंट्री

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर में ऋषिकेश के अमन शाह की धमाकेदार एंट्री हुई हैं। अमन शाह को इंडियाज बेस्ट डांसर शो में वाइल्ड कार्ड के जरिए टाॅप-12 में जगह मिली है। शनिवार और … read more

कोर्ट के आदेश के बाद द्वारहाट विधायक और पत्नी पर दर्ज हुआ मुकदमा

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के द्वारहाट विधायक महेश नेगी और उनकी पत्नी रीता नेगी के खिलाफ न्यायालय के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज हो गया है। देहरादून के नेहरू काॅलोनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। विधायक पर दुष्कर्म … read more