Daily Archives: July 29, 2020

हाथी ने मचाया उत्पात, रौंदी फसल तोड़ी दीवार

खदरी ग्राम सभा के वार्ड संख्या पांच में सोमवार की मध्यरात्रि एक हाथी ने घुसकर करीब आधा घंटा उत्पात मचाया। हाथी की आमद से न सिर्फ लोग दहशत में रहे। वहींए हाथी ने यहां एक खेत की दीवार तोड़कर फसल को भी नुकसान पहुंचाया। घबराए लोगों ने जैसे.तैसे शोर मचाकर हाथी को वहां से खदेड़ने में सफलता पाई।

बीते सोमवार की रात्रि करीब तीन बजे खदरी ग्राम सभा वार्ड संख्या पांच में एक हाथी पहुंचा। सुनील बलूनी के खेत की सात फिट लंबी और 15 फिट ऊंची दीवार को हाथी ने ढहा दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने.अपने कमरे से बाहर निकल आए। इसके बाद हाथी ने खेत में जाकर मक्के की फसल को रौंद डाला। सुनील बलूनी ने बताया कि हाथी करीब आधा घंटा वहां खड़ा रहा। हाथी की चिंघाड़ने की आवाज से आसपास लोग भी घबरा गए। किसी तरह लोगों ने थाली बजाकरए शोर.शराबा किया। इसके बाद हाथी वहां से चला गया। बताया कि सूचना वन‌ विभाग को भी भेजी है।

प्रति‌बंध के बावजूद धड़ल्ले से बिक रही पॉलिथीन

निगम के सेनेट्री इंस्पेक्टर सचिन रावत के नेतृत्व में टीम ने पुष्कर मंदिर मार्ग पर पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान कालरा ट्रेडर्स के गोदाम में छापे के दौरान 15 क्विंटल पकड़ी गई। मौके पर व्यापारी नेता ललित मोहन … read more

परिजनों से नाराज किशोर चमोली से पहुंचा शिवपुरी

परिजनों से नाराज होकर एक किशोर चमोली से शिवपुरी आ पहुंचा। पुलिस ने किशोर को संदिग्ध पाते हुए पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने किशोर के बड़े भाई को चौकी बुलाकर उसके सुपुर्द किया। चौकी इंचार्ज शिवपुरी नीरज रावत ने … read more

नेगेटिव कोरोना टेस्ट रिपोर्ट वाले पर्यटक जा सकते हैं चारधामः सतपाल महाराज

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। पर्यटन मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड के पर्यटन व्यवसाइयों को कोरोना संकट की परिस्थितियों से उबारने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके मद्देनजर … read more

भोले जी महाराज के जन्मोत्सव पर 100 करोड़ रूपये की योजनाओं का हुआ लोकार्पण

हंस फाउंडेशन के अध्यक्ष भोले महाराज के जन्मोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, माता मंगला और भोले महाराज ने हंस फाउंडेशन की 100 करोड़ रूपये की योजनाओं का संयुक्त रूप से … read more