Daily Archives: July 3, 2020

मकान मालिक पर लगा नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, गिरफ्तार

रायवाला थाना क्षेत्र में एक मकान मालिक पर किराए में रह रही नाबालिग किशोरी के साथ छेड़छाड़ व दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी मकान मालिक पर मारपीट सहित पोक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया है।

बीते रोज एक व्यक्ति ने रायवाला थाने में आकर तहरीर दी। उन्होंनें बताया कि जगदीश रयाल उनका मकान मघलिक है। तहरीरकर्ता ने बताया कि मकान मालिक की ओर से उनकी 11 वर्षीय पुत्री के साथ छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी पर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने आरोपी की पहचान जगदीश रयाल पुत्र गोविंद रयाल निवासी हरिपुरकलां थाना रायवाला के रूप में कराई।

उत्तराखंड में अनलॉक 2.0 की गाइडलाइन जारी, रात नौ बजे तक खुलेंगे रेस्टोरेंट

उत्तराखंड में नाइट कफर््यू रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक रहेगा, लेकिन इसमें रात की शिफ्ट में काम करने वालों के साथ ही शादी समारोह से लौट रहे लोगों, ट्रेन, बस से उतरकर घर जाने वाले लोगों को … read more

कुंभ लेकर उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, अन्य राज्यों को मिलेगा गंगा जल

उत्तराखंड सचिवालय में कैबिनेट मंत्री और शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि इस साल कोविड-19 के चलते इस कांवड़ यात्रा नहीं होगी। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा सरकार ने यात्रा को स्थगित करने का … read more

एनआईटी के स्थाई कैंपस को केंद्र से मिली आर्थिक मदद के लिए सीएम ने जताया पीएम का आभार

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सुमाङी में एनआईटी के स्थाई केम्पस के लिए 909.85 करोङ रूपए की स्वीकृति पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा … read more

सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा पद्मश्री डॉ प्रीतम भरतवाण का नया गढ़वाली गीत हिट बंसती

पद्मश्री जागर सम्राट डॉ प्रीतम भरतवाण के नये गीत हिट बंसती ने रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। मधुर गीत-संगीत और प्रीतम की आवाज का जादू सुनने वालों के सिर चढ़कर बोल रहा है। … read more

चारधाम यात्रा 2020ः देवस्थानम बोर्ड ने दूसरे दिन जारी किए 600 ई-पास

उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड ने प्रदेश के लोगों के लिए चार धाम यात्रा का आगाज कर दिया गया है। इस क्रम में दूसरे दिन उत्तराखंड देवस्थानम् प्रबंधन बोर्ड की वेबसाइट से 600 लोगों ने ई पास बुक कराए। इसमें … read more