भारतीय मूल के प्रसिद्ध कनाडाई सर्जन से स्वामी चिदानंद सरस्वती ने की भेंट

भारतीय मूल के कनाडाई सर्जन व हृदय रोग विशेषज्ञ डा. बुद्धेन्द्र दुबे से परमार्थ के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने मुलाकात की। विदित हो कि डा. दुबे ने कनाडा में हिंदु धर्म का म्यूजियम व विष्णु मंदिर की स्थापना की है। जिसका शुभारंभ दीपावली पर कनाडा के प्रधानमंत्री ने किया। इसके साथ ही डा. दुबे दिन में रोगियों की देखभाल के बाद शाम को भारतीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार करते है।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने बताया कि वर्ष 1987 में हिन्दु धर्म विश्वकोश की संरचना की अमेरिका में तैयारियां चल रही थी उस समय डॉ दूबे जी ने बढ़-चढ़ कर सहयोग किया। उन्होंने हिन्दु धर्म की संस्कृति, संस्कार, हिन्दु धर्म विश्वकोश के लिये तथा विशेष कर हिन्दुधर्म को एक वैज्ञानिक एवं आधुनिक स्वरूप प्रदान किया। उनके अद्भुत कार्यो लिये स्वामी चिदानंद ने रूद्राक्ष का पौधा और अंगवस्त्र भेंट किया। स्वामी चिदानंद ने कहा कि डा. दुबे लोगों के दिलों की सर्जरी तो करते है साथ ही लोगों के दिमाग की भी सर्जरी करते है।

स्वामी चिदानंद ने दुबे परिवार को प्रयाग कुम्भ मेला में सहभाग हेतु आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि डा. बुद्धेन्द्र दुबे भारतीयता और पर्यावरण संरक्षण के लिये अद्भुत कार्य किये है। विष्णु मन्दिर परिसर की आस-पास की स्वच्छता और हरियाली कनाडा वासियों के लिये एक उदाहरण का केन्द्र है।