फिल्म केदारनाथ नाममात्र की, वास्तविकता कुछ और हीः निशंक

बॉलीवुड फिल्म केदारनाथ पर सवाल उठने लगे है। हरिद्वार सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि यह फिल्म नाममात्र की केदारनाथ हैं, मगर इसमें वास्तविकता नहीं दर्शायी गई है।

शनिवार को ऋषिकेश पहुंचे सांसद निशंक ने बताया कि इस फिल्म में उनकी पुस्तक प्रलय के बीच का भी कुछ भाग लिया गया है। मगर, फिल्म में केदारनाथ की वास्तविकता नहीं है। फिल्म में सब कुछ विपरीत है। उन्होंने बताया कि यूपी में जब वह संस्कृति मंत्री के पद पर थे, तब उन्होंने एक फिल्म को रोकने की मांग की थी। क्यों कि उस फिल्म को भी सिर्फ मनोरंजन के लिये बनाया गया था। वास्तविकता के साथ छेड़छाड़ की गई थी।